सोनू निगम का वो गाना, जो 24 साल पहले बना टीवी की शान, पॉपुलर सीरियल में आवाज ने बनाया सुपरहिट

आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सोनू निगम ने बॉलीवुड से पहले टीवी की दुनिया में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा था. दिलचस्प बात यह है कि उनका गाया एक सुपरहिट टाइटल ट्रैक आज भी लोगों की जुबां पर है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब टीवी पर गूंजी थी सोनू निगम की आवाज!

आज जब भी रोमांटिक गानों की बात होती है, तो सबसे पहले सोनू निगम की आवाज कानों में गूंजती है, जो 90 के दशक से आज तक अपने गानों से फैंस के दिलों पर राज करते हैं. उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जो लंबे समय तक महफिलों की जान रहेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में अपनी पहचान बनाने से पहले सोनू निगम की आवाज छोटे पर्दे पर भी सुनाई दे चुकी थी? दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने एक ऐसे टीवी शो के लिए गाया था, जिसका टाइटल ट्रैक घर-घर में मशहूर हो गया था. वह शो था 'कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन'.

जब टीवी के सुपरहिट शो को मिली सोनू निगम की आवाज

बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनू निगम ने अपने करियर के शुरुआती दौर में सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि टेलीविजन के लिए भी गाया था. स्टार प्लस के लोकप्रिय डेली सोप 'कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन' में लीप (Leap) आने के बाद शो का नया टाइटल ट्रैक सोनू निगम की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था. उनकी मधुर और इमोशनल सिंगिंग ने इस टाइटल ट्रैक को खास बना दिया.

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi News : 'शुद्धीकरण' से चुनावी ध्रुवीकरण? खड़गे-राहुल की रणनीति क्या है?
Topics mentioned in this article
Sonu Nigam
Kumkum Pyara Sa Bandhan
Tv News