कभी बनी शिवानी तो कभी दिव्या, पॉपुलर होने के लिए जिंदगी में दो बार नाम बदल चुकी हैं टीवी की ये हीरोइन

टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं रश्मि देसाई आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस नाम से देश उन्हें जानता है, वह उनका असली नाम नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पॉपुलर होने के लिए जिंदगी में दो बार नाम बदल चुकी हैं टीवी की ये हीरोइन
नई दिल्ली:

टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं रश्मि देसाई आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस नाम से देश उन्हें जानता है, वह उनका असली नाम नहीं है. उनकी पहचान के पीछे एक दिलचस्प किस्सा है, जो दो बार बदले गए नाम से जुड़ा हुआ है. रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी 1986 को असम के नागांव में हुआ था. उनका जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ. इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले रश्मि का असली नाम शिवानी था. जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में आने का फैसला किया, तब उन्हें नाम बदलने की सलाह दी गई, ताकि नया नाम किस्मत के लिए शुभ साबित हो. इसके बाद शिवानी ने अपना नाम बदलकर दिव्या रख लिया. इसी नाम से उन्होंने अपने करियर की शुरुआती कोशिशें शुरू कीं.

दिव्या नाम से उन्होंने शुरुआत में कई प्रोजेक्ट्स किए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल पा रही थी जिसकी उन्हें तलाश थी. उनके पास काम आने भी बंद हो गए थे. उसी समय एक ज्योतिष मित्र की सलाह पर उन्होंने एक बार फिर नाम बदलने का फैसला लिया. इसके बाद दिव्या से वह रश्मि देसाई बनीं. यही नाम उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. नाम बदलने के बाद न सिर्फ काम मिलने लगा, बल्कि उनकी पहचान भी बनने लगी. रश्मि देसाई ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सिनेमा से की. वह पहली बार साल 2002 में असमिया फिल्म 'कन्यादान' में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काम किया, जहां उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं. भोजपुरी फिल्मों में रश्मि की डिमांड काफी थी, और उस समय निर्देशक उन्हें मुंह मांगी फीस भी देने को तैयार रहते थे.

टीवी की दुनिया में रश्मि को पहली बड़ी पहचान कलर्स चैनल के सुपरहिट शो 'उतरन' से मिली. इस शो में उन्होंने तपस्या ठाकुर का नेगेटिव किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. दिलचस्प बात यह रही कि जिस एक्ट्रेस का नाम दो बार बदला गया, वही तपस्या के नाम से हमेशा के लिए दर्शकों के दिलों में बस गई. इसके बाद रश्मि ने 'दिल से दिल तक', 'नागिन', 'इश्क का रंग सफेद' जैसे कई टीवी शोज किए. रियलिटी शोज की बात करें तो वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' में भी नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कई अनछुए पहलू दर्शकों के सामने रखे. बिग बॉस में उन्होंने खुलकर अपने संघर्ष, रिश्तों और टूटे भरोसे पर बात की.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
राम मंदिर में CEO के लिए किन नामों की चर्चा?
Topics mentioned in this article
Rashami Desai
Rashami Desai Birthday
Actress Rashami Desai
Uttaran
Serial Uttaran
Rashami Desai Serial