Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

आज प्यार का दिवस यानी वैलेंटाइन डे है, जहां कपल्स एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को दिखाने के दिन के रूप में सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन टीवी की तुलसी का वैलेंटाइन डे को लेकर अलग ही नजरिया है. स्मृति ईरानी के लिए वैलेंटाइन डे का मतलब है खुद से प्यार करना.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
नई दिल्ली:

आज प्यार का दिवस यानी वैलेंटाइन डे है, जहां कपल्स एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को दिखाने के दिन के रूप में सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन टीवी की तुलसी का वैलेंटाइन डे को लेकर अलग ही नजरिया है. स्मृति ईरानी के लिए वैलेंटाइन डे का मतलब है खुद से प्यार करना. अभिनेत्री ने अपने फैंस को सेल्फ लव के लिए प्रेरित किया है और सोशल मीडिया पर बहुत प्यारा पोस्ट लिखा है. स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है. उन्होंने मुस्कुराती फोटो पोस्ट कर लिखा, "ऐसी दुनिया में जहां प्यार को आवाजों में मापा जाता है. हमेशा साथ निभाने का वादा करने वाले गुलाबों में, उधार ली गई टिमटिमाती मोमबत्ती की रोशनी में और दिल की अनकही बातें कहने वाले शुभकामना कार्डों में, लेकिन एक शांत प्रेम को चुनिए और खुद से प्यार कीजिए. बिना किसी के, बिना किसी तालियों के, अपनी आत्मा को इतनी गहराई से केंद्रित कीजिए कि कोई भी तूफान आपको आपकी निराशा के सागर में न खींच सके." 

उन्होंने आगे लिखा, "खुद को अपना सुरक्षित स्थान बनाइए, अपनी धड़कन को स्थिर कीजिए. अपना घर खुद बनाइए क्योंकि जब आप खुद को पा लेंगे तब प्यार किसी चीज़ के पीछे भागने जैसा नहीं लगेगा, यह शांति जैसा लगेगा." स्मृति ईरानी का पोस्ट सिर्फ प्यार की परिभाषा ही नहीं दर्शाता, बल्कि खुद को हिम्मत के साथ हर परेशानी में दोबारा खड़े होने की ताकत भी देता है. यूजर्स को भी अभिनेत्री का पोस्ट पसंद आया है और वे हार्ट इमोजी पोस्ट कर उन्हें वैलेंटाइन डे की बधाई दे रहे हैं.

 यह भी पढ़ें : राजपाल यादव पहले भी 2 बार जा चुके हैं जेल, जब्त हुई थी गांव में करोंड़ों की जमीनें, एक फिल्म से बर्बाद हुए थे एक्टर

Advertisement

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्मृति इन दिनों 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से कलर्स टीवी पर वापसी कर चुकी हैं. शो में कई सामाजिक मुद्दों पर एपिसोड बनाए जा रहे हैं. शो में 'बॉडी शेमिंग' और 'महिला सशक्तीकरण' की प्रेरणा देते कई एपिसोड्स को दिखाया गया है. टीआरपी में सीरियल रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' को टक्कर दे रहा है.
 

Featured Video Of The Day
TCS धर्मांतरण केस में निदा को जमानत देते समय कोर्ट ने किया भगवान कृष्ण का जिक्र, वकील ने क्या बताया
Topics mentioned in this article
Smriti Irani
Smriti Irani News In Hindi
Smriti Irani News Latest
Smriti Irani News Today
Smriti Irani News Updates