जन्नत जुबैर के साथ सिद्धार्थ निगम कर रहे थे डांस, भूल गए स्टेप्स तो देखिए जन्नत ने क्या किया 

जन्नत जुबैर ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्टर सिद्धार्थ निगम और अपने भाई के साथ ‘कुछ है जुनून सा’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया है, 10 रिटेक के बाद उन्होंने यह किया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जन्नत काफी अच्छे से डांस कर रही हैं, लेकिन सीड डांस के स्टेप्स भूल जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
सिद्धार्थ निगम के साथ डांस करती हुई जन्नत
नई दिल्ली:

टीवी स्टार जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पोस्ट को लेकर फैंस के बीच छाई रहती है. जन्नत जुबैर ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्टर सिद्धार्थ निगम और अपने भाई के साथ ‘कुछ है जुनून सा' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया है, 10 रिटेक के बाद उन्होंने यह किया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जन्नत काफी अच्छे से डांस कर रही हैं, लेकिन सीड डांस के स्टेप्स भूल जाते हैं. इस पर जन्नत उनकी पिटाई के लिए उनके पीछे भाग रही हैं. इस वीडियो को फैंस काफी इंज्वॉय करते दिखे. फैंस को उनके डांस मूव्स काफी पसंद आ रहे हैं. 

बता दें कि जन्नत अपनी फोटो और वीडियो में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. वहीं अपने प्रोजेक्ट से रिलेटड जानकारी भी वह फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. उनकी ड्रेसिंग और स्टाइल कमाल की है. वह हर अंदाज में काफी स्टाइलिश दिखती हैं.

हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें वह किसी राजकुमारी की तरह लग रही थीं. ब्लैक कलर की ड्रेस और डायमंड नेकलेस में वह बेहद खास लग रही हैं. इस लुक में एक तरफ उनकी सादगी देखने लायक है और रॉयल लुक नजर आ रहा है. फैंस ने इस फोटो पर काफी कमेंट किया है. एक फैन ने राजकुमारी कहा है, तो वहीं एक अन्य फैन ने उन्हें ड्रीम गर्ल कहा है. वहीं एक अन्य फैन ने किलर लुक कहा है. 

हाल ही में जन्नत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके 40 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. वह अब फोर्ब्स की अंडर 30 लिस्ट में शामिल  गई हैं. जन्नत सोशल मीडिया पर भी इतनी फेमस बेहद कम उम्र की एक्ट्रेस हैं. आठ साल की उम्र में बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट टेलीविजन पर उन्होंने शुरूआत की थी. टीवी सीरियल फुलवा में गांव की एक लड़की किरदार में नजर आई थीं. 

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei: ईरान का Invisible Overlord बना Supreme Leader, US Israel Iran War में नया मोड़