ऑपरेशन सफेद सागर में कैप्टन आहूजा के किरदार को लोगों का भरपूर प्यार मिला है. इस रोल में एक्टर सिद्धार्थ ने बेहतरीन और शानदार अदाकारी का परिचय दिया है. हाल ही में सिद्धार्थ ऑपरेशन सफेद सागर की टीम के साथ कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर नजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी बीवी की खूबसूरती को लेकर बहुत तारीफ की. जिसका मजेदार हिस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
कपिल शर्मा के शो पर सिद्धार्थ से पूछा अदिति राव हैदरी को लेकर सवाल
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो के इस एपिसोड में एक्टर सिद्धार्थ नजर आए. उनके साथ जिमी शेरगिल, दीया मिर्जा, अभय वर्मा और प्राजक्ता कोली भी शो में पहुंचे थे. बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने सिद्धार्थ से उनकी पत्नी अदिति राव हैदरी को लेकर एक सवाल पूछ लिया जिसका उन्होंने बड़ी बेबाकी से जबाव दिया.
खूबसूरत एक्ट्रेस से शादी करके उन्हें कैसा लगा
शो में हंसी-मजाक के दौरान कपिल शर्मा ने सिद्धार्थ से उनकी शादी पर बात की. कपिल ने एक्टर को छेड़ते हुए पूछा कि इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस से शादी करके उन्हें कैसा लग रहा है. कपिल का यह सवाल सुनकर सिद्धार्थ ने बिना हिचके बेहद रोमांटिक अंदाज में जवाब दिया. जिसका जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके.
पूरा देश मेरी बीवी की खूबसूरती पर फिदा है
सिद्धार्थ ने मुस्कुराते हुए कहा कि सर, सिर्फ आप ही नहीं, पूरा देश मेरी बीवी की खूबसूरती पर फिदा है. अदिति राव हैदरी मेरी बीवी हैं और मैं उनका पति हूं.” इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि जब इतनी खूबसूरत पत्नी मिल जाए, तो इंसान के अंदर हिम्मत और बहादुरी अपने आप आ जाती है. सिद्धार्थ की यह बात सुनकर पूरा स्टूडियो तालियों से गूंज उठा.
5 साल पहले फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी मुलाकात
अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ ने 16 सितंबर 2024 को तेलंगाना के वानापर्थी में एक 400 साल पुराने मंदिर में पारंपरिक तरीके से शादी की.दोनों की पहली मुलाकात साल 2021 में तेलुगू फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. मार्च 2024 में दोनों ने सगाई की घोषणा कर दी थी.
आपके लिए और भी