इंडियन आइडल वह सिंगिंग रियलिटी शो है, जिसने बॉलीवुड को कई जाने माने सिंगर दिए. इनमें अभिजीत सावंत से लेकर राहुल वैद्य का नाम शामिल है. वहीं इन्हीं में से एक ऐसा सिंगर भी है, जिसकी खुद श्रेया घोषाल फैन हैं, जिनकी आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं. सालों से वह अपनी सुरीली आवाज से तेरी ओर, सुन रहा है ना तू, अगर तुम मिल जाओ, परम सुंदरी, मनवा लागे, सायबो, हंसी, तुम क्या मिले जैसे रोमांटिक गानों से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं. हालांकि उनके डांस सॉन्ग अग्निपथ के चिकनी चमेली को भी फैंस ने खूब पसंद किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रेया घोषाल किसकी आवाज की फैन हैं? इसका खुलासा राजीव खंडेलवाल के रियलिटी शो तुम हो ना में हुआ.
श्रेया घोषाल हैं इनकी फैन
यह और कोई नहीं इंडियन आइडल की कंटेस्टेंट रह चुकीं सिंगर स्नेहा शंकर हैं, जो हाल ही में सोनी टीवी के रियलिटी शो तुम हो ना में पहुंची. जहां राजीव खंडेलवाल कहते हैं, "क्या आप जानते हैं श्रेया घोषाल किसकी फैन हैं? इस पर स्नेहा शंकर कहती हैं, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और यह मेरी खुशनसीबी है कि श्रेया घोषाल दीदी, जिन्हें हम सब अपना आइडल मानते हैं, उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया है" इसके बाद वह नेहा कक्कड़ का गाना मिले हो तुम हमको गाना गाती है, जिसकी तारीफ हर कोई करता है. वहीं नेहा कक्कड़ के भाई टोनी इस वीडियो को देखने के बाद हार्ट और ताली बजाने वाली इमोजी शेयर करते हैं.
20 साल की श्रेया शंकर का नाता बॉलीवुड से है. दरअसल, वह इंडियन फिल्म म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर राम शंकर की बेटी हैं, जो कई गानों में अपना योगदान दे चुके हैं. स्नेहा के दादा दिवंगत श्री शंकरजी हैं, जो जाने माने सूफी सिंगर रहे हैं. वहीं दिवंगत श्री शंभुजी के साथ उनकी शंकर शंभू कव्वाल की जोड़ी फेमस है. श्रेया इंडियन आइडल सीजन 15 में हिस्सा ले चुकी हैं. जहां उनकी आवाज ने फैंस का दिल जीता था. वहीं भूषण कुमार ने उन्हें उन्हें कॉन्ट्रेक्ट दिया था.
स्नेहा शंकर के गाने
स्नेहा शंकर इंडियन आइडल के बाद काफी चर्चा में रही हैं. वह सिंगल्स, भक्ति गीत, सूफी और रिक्रिएटेड क्लासिक गाने गाती हैं. इनमें हमें तुमसे प्यार कितना (रिक्रिएट), नैना मोरे (ठुमरी), याद पिया की आए, आयगिरी नंदिना (देवी स्तुति) और इश्क ही काफी (रोमांटिक गाना) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स की वो सीरीज, जो थी किताब पर थी आधारित, नवाजुद्दीन सिद्दिकी थे एक्टर, अनुराग कश्यप था डायरेक्टर