रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. वहीं बीते दिन शो का फिनाले हुआ और शिवांगी जोशी जहां फर्स्ट रनरअप रहीं तो वहीं श्रेया कालरा ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम की. हालांकि फिनाले से पर टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा खूब चर्चा में रहे, जिन्होंने शो के दौरान, जो फैसला लिया, उसने न सिर्फ दर्शकों बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी. दरअसल, हर्षद ने अपनी फाइनलिस्ट की जगह छोड़कर शिवांगी जोशी को पहला फाइनलिस्ट बनने का मौका दिया. इस फैसले के बाद जहां कुछ लोगों ने उनकी दोस्ती की जमकर तारीफ की, वहीं कई लोगों ने शिवांगी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब पूरे मामले पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षद चोपड़ा ने साफ कर दिया है कि उन्होंने कोई बहुत बड़ा त्याग नहीं किया, बल्कि सिर्फ एक दोस्त होने का फर्ज निभाया.
शिवांगी जोशी को फाइनलिस्ट की जगह देने पर कही ये बात
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में जब हर्षद से पूछा गया कि उन्होंने शिवांगी जोशी के लिए अपनी जगह छोड़ दी, क्या वह इसे अपनी सबसे बड़ी कुर्बानी मानते हैं? इस सवाल पर अभिनेता ने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को जरूरत से ज्यादा बड़ा बना दिया गया है, जबकि उनके लिए यह बिल्कुल सामान्य बात थी.
ये भी पढ़ें- 90s का वो गाना, जिसे 10 साल के बच्चे ने गाया, फिल्म भी सुपरहिट और सिंगर ने पाई शोहरत
हर्षद चोपड़ा ने कहा- इसे कुर्बानी मत कहिए
हर्षद ने कहा, "इसे कुर्बानी मत कहिए. यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. एक दोस्त दूसरे दोस्त के लिए इतना तो करता ही है. मुसीबत में जो दोस्त साथ दे, वही सच्चा दोस्त है. उस समय उसे मेरी जरूरत थी और जो करना जरूरी था, वह मैंने कर दिया. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. मुझे नहीं लगता कि इसे किसी त्याग या बलिदान की तरह देखा जाना चाहिए."
रिएलिटी शो करने करने पर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, ''हर रिश्ते में भरोसा और साथ देना सबसे ज्यादा मायने रखता है. अगर किसी दोस्त की मदद करने का मौका मिले तो बिना किसी स्वार्थ के उसके साथ खड़ा होना चाहिए. मैंने वही किया जो मुझे सही लगा और मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है. अगर जिंदगी में आगे रियलिटी शो करना पड़ा, तो मैं कर लूंगा. इस बार तो मुझे रियलिटी शो का कोई अंदाजा नहीं था. इस शो ने मुझे ऐसा अनुभव दिया है कि मैं असल जिंदगी में आने वाली कठिनाइयों के लिए भी तैयार हो गया हूं.''
ये भी पढ़ें- 53 साल पुरानी फिल्म, जिसमें आरडी बर्मन ने कंपोज किए एक से बढ़कर एक हिट गाने, चीन से लेकर रूस में हिट, आज हैं एवरग्रीन