शाहरुख खान के विलेन रोल को काफी पसंद करती हैं शाहनाज गिल, किंग खान की फिल्म 'डर' को लेकर कही ये बात

बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाबी अभिनेत्री शहनाज गिल हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. शहनाज गिल अपने बारे में अक्सर खास खुलासे भी करती रहती हैं. अब उन्होंने शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर बड़ी बात कही है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
शहनाज गिल, अभिनेता शाहरुख खान
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाबी अभिनेत्री शहनाज गिल हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. शहनाज गिल अपने बारे में अक्सर खास खुलासे भी करती रहती हैं. अब उन्होंने शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर बड़ी बात कही है. शहनाज गिल को शाहरुख खान की सबसे ज्यादा फिल्में पसंद हैं. वह इन दिनों किंग खान की सारी फिल्में देख रही हैं. यह खुलासा शहनाज गिल ने अपने नए वीडियो में किया है. शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं.

शहनाज गिल ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी पसंद और नापसंद को बताती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में शहनाज गिल शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें करती हैं. उन्होंने बताया है कि इन दिनों वह शाहरुख खान की फिल्में देख रही हैं.

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: What steps are political parties taking on child marriage?