11 साल में 'सपने सुहाने लड़कपन' की भोली-भाली 'रचना' अब हो गई हैं ग्लैमरस, सलमान खान की फिल्म में थीं हीरोइन

महिमा मकवाना को जीटीवी के शो सपने सुहाने लड़कपन के में काफी पसंद किया गया था. इसमें वे सीधी-सादी रचना के रोल में नजर आई थीं. यह शो 2012 में ऑनएयर हुआ था. 11 सालों में महिमा का लुक काफी बदल गया है. अब वे पहले से ज्यादा ग्लैमरस और स्टाइलिश हो गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महिमा मकवाना 11 साल में हो गई हैं ग्लैमरस
नई दिल्ली:

महिमा मकवाना ने टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरा. जी हां, महिमा मकवाना 2021 में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'अंतिम' में दिखाई दीं. महिमा के लिए छोटे पर्दे से निकलकर सलमान खान के साथ डेब्यू करने अपने आप में किसी अचीवमेंट से कम नहीं था. बता दें, महिमा मकवाना कई मशहूर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. महिमा बहुत ही छोटी उम्र में अभिनय के क्षेत्र में आ गई थीं. वे केवल 10 साल की थीं, जब उन्होंने अपना पहले एड किया था. 

पहले एड के बाद महिमा को टीवी शो 'मोहे रंग दे' में पहला ब्रेक मिला. वहीं फिल्म अंतिम में वे आयुष शर्मा के अपोजिट नजर आई थीं. हाल ही में आयुष शर्मा और अर्पिता खान की ईद पार्टी में भी महिमा मकवाना नजर आईं. महिमा ने छोटे पर्दे के कई पॉपुलर टीवी शोज जैसे मिले जब हम तुम, सीआईडी, आहट में मुख्य भूमिका निभाई है. इतना ही नहीं, महिमा को झांसी की रानी टीवी शो में एक बाल कलाकार के तौर पर भी देखा गया था.

Advertisement

महिमा मकवाना को जीटीवी के शो सपने सुहाने लड़कपन के में काफी पसंद किया गया था. इसमें वे सीधी-सादी रचना के रोल में नजर आई थीं. यह शो 2012 में ऑनएयर हुआ था. 11 सालों में महिमा का लुक काफी बदल गया है. अब वे पहले से ज्यादा ग्लैमरस और स्टाइलिश हो गई हैं. महिमा को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं, जिनके लिए एक्ट्रेस आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं.

ये भी देखें: 'किसी का भाई किसी की जान' के सितारे फिल्म के प्रचार में कर रहे दिन-रात एक

Featured Video Of The Day
Mic On Hai: एक तरफ राहुल गांधी की खुली चुनौती, तो दूसरी तरफ अमित शाह का पलटवार
Topics mentioned in this article
Mahima Makwana
Mahima Makwana News
Mahima Makwana Movie
Antim Actress
Mahima Makwana Tv Shows
Sapne Suhane Ladakpan Ke Actress
Mahima Makwana Instagram
Aayush Sharma Heroine
Mahima Makwana Age
Mahima Makwana Upcoming Movies
Mahima Makwana Then And Now
Mahima Makwana Latest Photos
Sapne Suhane Ladakpan Ke Rachna
Mahima Makwana Facts

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं