संचिता उगले की मौत के बाद इंस्टा पर खूब ट्रोल हुए थे कोस्टार सोरब बेदी, नेटिजन्स को उनके चेहरे पर दिखी थी हंसी

संचिता उगले के सुसाइड की खबर के बाद पैपराजी ने उनके कोस्टार सोरब बेदी से बात की थी. उस वीडियो के दौरान सोरब के एक्सप्रेशन और एक सवाल का जवाब ना देने पर काफी ट्रोल किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संचिता उगले के दोस्त सोरब बेदी ट्रोल होने के बाद आए सामने
Social Media
नई दिल्ली:

संचिता उगाले के सुसाइड केस ने सभी को हैरान कर दिया. अभी तक सामने नहीं आ पाया है कि इस बड़े कदम के पीछे वजह क्या रही. उनकी मौत की खबर पर साथ काम कर चुके सोरब बेदी से भी बातचीत की गई. पैपराजी ने जब उनसे संचिता को लेकर बात की गई तो सोरब ने बताया कि वह थोड़े स्ट्रेस में थीं. हालांकि सोरब ने ये नहीं बताया कि उन्हें किस चीज का स्ट्रेस था लेकिन हां कुछ परेशान थीं और ये बात खुद उनके करीबी दोस्त सोरब ने कही है जो उनके लगातार टच में रहे. पैपराजी के साथ सोरब की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया.

सोरब पर क्यों भड़के सोशल मीडिया यूजर्स?

संचिता की मौत से दुखी नेटिजन्म सोरब के वीडियो और बातचीत करने के अंदाज से नाराज हुए. उन्हें ऐसा लगा जैसे सोरब को संचिता की मौत का जरा भी दुख नहीं था. इसके बाद से इंस्टाग्राम सेक्शन में सोरब को ट्रोल करने वालों की बाढ़ आ गई. ज्यादातर लोग इस चीज को हाईलाइट करते दिखे कि सोरब काफी स्माइलिंग फेस के साथ बात कर रहे हैं. एक ने लिखा, भाई उसने सुसाइड किया है शादी नहीं की...इतनी खुशी किस बात की. एक ने कमेंट किया, ये इतना इमोशनलेस कैसे हो सकता है. हम सुशांत को अभी तक नहीं भूल पाए. उन्हें गए 6 साल हो गए हैं और हम उनसे कभी मिले तक नहीं. वहीं कुछ लोगों ने ऐसे सवाल भी किए कि वो तुम्हें क्यों कॉल कर रही थी. सोशल मीडिया पर हंगामा देख सोरब अपनी सफाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर आए.

'भाई सोच समझकर बोल'

सोरब ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी पोस्ट की और इसके साथ कैप्शन लिखा, भाई सोच समझ कर बोल. सोरब ने अपने वीडियो में कहा कि उनकी संचिता से हाल में बात हुई थी. वह उन्हें काफी समय से कॉल कर रही थीं उस वक्त वो सिलिगुड़ी में थे. सोरब ने बताया कि उनसे बात करने के लिए कई पैप्स आए हुए थे. सभी के सवाल क्लियर सुनाई नहीं देते. मुझसे किसी ने पूछा था कि वह आपको क्यों कॉल कर रही थी. मैं सभी के सवाल के जवाब नहीं दे पाया. मैं वीडियो शेयर करूंगा और आपको दिखाउंगा कि वहां कितने लोग मौजूद थे. सोरब ने आगे कहा, लोग मुझे कह रहे हैं कि दिल नहीं है...आपको पता है मैंने कल से कितने कॉल किए हैं उसके घर. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार रोज पैकअप के बाद हेलीकॉप्टर से जाते थे घर, फराह खान बोलीं- 'ये मेरे सारे पैसे खा गया' 

Featured Video Of The Day
गंगा में स्टंट पड़ा भारी! बीच धारा में फंसी थार, क्रेन से निकाली गई बाहर
Topics mentioned in this article
Sanchita Ugale
Sorab Bedi
Entertainment
Bollywood
Sanchita Ugale Death