सलमान खान ने वीकएंड का वार में खोली काजी तौकीर की पोल, घरवालों ने भर भरके दी गालियां

Bigg Boss Weekend Ka Vaar Updates: बिग बॉस के वीकएंड का वार का एपिसोड में सलमान खान ने काजी का अब तक का सबसे बड़ा झूठ सबके सामने खोलकर रख दिया. इसके बाद सभी ने काजी की खूब क्लास लगाई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bigg Boss Weekend Ka Vaar में खुला काजी तौकीर का झूठ
Social Media
नई दिल्ली:

Bigg Boss Weekend Ka Vaar Updates: पूरे हफ्ते घर में खलबली मचाने के बाद कंटेस्टेंट्स से लेकर पब्लिक तक सभी को वीकएंड के वार का इंतजार रहता है. शनिवार के वार में तो सलमान खान का फोकस ट्रोल्स और पैपराजी पर रहा. सलमान खान ने उन पैप्स को बुरी तरह लताड़ लगाई जो कि एक्ट्रेसेज के मना करने पर भी उनके बैक शॉट लेते हैं और फिर 'पहचान कौन' लिखकर इंस्टा पर अपलोड करते हैं. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलेब्स को बॉडी शेम करने वालों को भी आड़े हाथों लिया और अपनी टीशर्ट तक उतार दी. सलमान खान का कहना था कि कहते हो बुड्ढा हो गया...अब करो ट्रोल.

सलमान खान के इस एटिट्यूड से साफ था कि वह सोशल मीडिया पर पहचान छिपा कर सेलेब्स को मेंटली हैरास करने वालों को हल्के में लेने के मूड में नहीं है. शनिवार का पूरा एपिसोड इसी के नाम रहा. वहीं बीच बीच में सलमान खान की तबीयत बिगड़ती नजर आए. भाईजान को इस हालत में देख सभी परेशान होने लगे. हालांकि भाईजान ने सोशल मीडिया पर साफ किया वह बिल्कुल ठीक हैं और सिर्फ काजी को दिखाने के लिए कर रहे थे कि किस तरह उन्होंने अपनी हेल्थ कंडिशन का गलत इस्तेमाल किया. 

संडे के एपिसोड में क्या क्या हुआ?

संडे के एपिसोड में सलमान खान ने साफ किया कि उन्होंने अपनी सेहत को लेकर जो भी नाटक किया वह केवल काजी को ये दिखाने के लिए था कि इस तरह के मजाक काफी गलत होते हैं. उन्होंने जो घरवालों के साथ किया वह गलत था क्योंकि घर के सभी सदस्य उनके लिए काफी परेशान थे. इसके बाद जब सलमान खान ने ब्रेक लिया और घरवालों को आपस में बात करने के लिए थोड़ा टाइम दिया सभी ने काजी पर अपना गुस्सा उतारा, गुल्लू, मैरी कॉम, अमन गांधी, अर्शिफा, उदिती, आम्रपाली, आसिफ सभी काजी पर अपना गुस्सा उतारते नजर आए. रीति तिवारी ने भी काजी को खूब गालियां दीं और मेंटल हेल्थ को हल्के में लेने के लिए बुरा भुला कहा.

Topics mentioned in this article
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20 Contestants
Salman Khan
Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 20 Controversy