सलमान खान Rubina Dilaik को 'बेवजह' बना रहे निशाना, फैन्स बोले- अपनी मेहनत से कामयाब हुईं...

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. वह शो के पहले दिन से ही रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) को अपने निशाने पर लिए हुए हैं...

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
सलमान खान (Salman Khan) लगातार रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) को बना रहे हैं निशाना
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सलमान खान के निशाने पर रुबिना
  • पहले एपिसोड से रुबिना टारगेट पर
  • हर बात की जिम्मेदार रुबिना को बनाते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. वह शो के पहले दिन से ही रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) को अपने निशाने पर लिए हुए हैं, और हर बात को लेकर उन पर निशाना साध रहे हैं. बिग बॉस हाउस में कुछ भी होता है, सलमान खान सीधा हमला रुबिना दिलैक पर करते हैं. फिर चाहे अर्शी खान की बेहूदगी हो या फिर राहुल वैद्य या अन्य किसी का रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) को निशाना बनाना, लेकिन दोष रुबिना का ही रहता है. ऐसा ही कुछ इस वीकेंड का वार में भी देखने को मिला. 

सलमान खान (Salman Khan) शो में लगातार रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) के साथ बहुत ही खराब तरीके से पेश आ रहे हैं. वीकेंड का वार में जब सलमान खान ने अर्शी खान की सारी बेहूदगियों को नजरअंदाज करते हुए रुबिना दिलैक के सिर्फ एक छोटी उंगली दिखाने के मसले को उठाया तो उन्होंने सारी हदें ही पार कर दी. रुबिना दिलैक हमेशा अपनी सीमा में रहकर बात करती हैं, और उन्होने सलमान के बेहूदगी भरी बातों का कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद जब अर्शी खान की बेहूदगियों का पर्दाफाश अभिनव शुक्ला करने लगे तो सलमान खान ने उन्हें तुरंत चुप करवा दिया. 

Advertisement

यही नहीं, सलमान खान शो में रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) से फरिश्ता बनकर खेलते हुए देखना चाहते हैं जबकि बाकी सदस्यों को उन्होंने खुली छूट दे रखी है. सलमान खान ने तो रुबिना दिलैक को बद्दुआ तक दे डाली कि जब तुम्हारे पास काम नहीं करेगा तब क्या करोगी. उन्हें खुशकिस्मत तक कह डाला. लेकिन वह यह बात भूल गए कि रुबिना दिलैक का मनोरंजन उद्योग से कोई बैकग्राउंड नहीं है. वह अपने दम पर टीवी इंडस्ट्री में आई और अपने किरदार की वजह से स्थापित हुईं. इस तरह सलमान खान की रुबिना दिलैक को लकेर खुन्नस बढ़ती ही जा रही है. इसी वजह से रुबिना दिलैक चाहकर भी बिग बॉस में खुलकर नहीं खेल पाती हैं. 

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव के मुद्दे पर जब बीच डिबेट आपा खो बैठे AAP प्रवक्ता! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article