दूरदर्शन की रामायण की सीता बनीं सासूमां, दीपिका चिखलिया ने फैंस के साथ शेयर किया बेटी की शादी का अनसीन वीडियो  

Doordarshan Ramayan Actress Dipika Chikhlia Daughter Wedding: रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने बेटी जूही की शादी का वीडियो शेयर किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dipika Chikhlia Daughter Wedding: दीपिका चिखलिया की बेटी बनी दुल्हन
नई दिल्ली:

Doordarshan Ramayan Actress Dipika Chikhlia Daughter Wedding: दूरदर्शन की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की बेटी जूही की शादी हो गई है. रामानंद सागर के शो से 90 के दशक में घर घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने बेटी की शादी का अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें इंटिमेट वेडिंग की झलक देखी जा सकती है. वहीं फोटो में वह बेटी और पति के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. 

दीपिका चिखलिया बनीं सासूमां

दीपिका चिखलिया की बेटी जूही के वेडिंग लुक की बात करें तो वह बेज लहंगा में नजर आ रही हैं. वहीं उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक दिख रही है. इसके अलावा दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की कुछ अन्य रस्मों की भी झलक फैंस को दिखाई है, जिमसें इंटिमेट सेलिब्रेशन्स में परिवार के साथ एक्ट्रेस को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है. रामायण एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो वह सिल्क साड़ी के साथ रेड वेलवेट दुपट्टे में नजर आ रही हैं. 

दो बेटियों की मां हैं दीपिका चिखलिया

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दीपिका चिखलिया ने बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से 1991 में शादी की थी. कपल की दो बेटियां निधि और जूही हैं, जो स्पॉटलाइट से दूर रहती हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, निधि प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं. जबकि जूही पापा का बिजनेस संभालती हैं और अपने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं.   

Advertisement

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण का 40 एकड़ में बना था सेट, अयोध्या के दरबार से रावण की लंका तक दिखाने के लिए इस शख्स ने बहाया था पसीना

Featured Video Of The Day
नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, ऐसे पलट दी बाजी
Topics mentioned in this article
Dipika Chikhlia
Ramayan
Ramayana
Ramayana Actress
Dipika Chikhlia Daughter