'प्यार की ये एक कहानी' की 'पंछी' का अब बदल चुका है इतना लुक, ये 5 ग्लैमरस तस्वीरें देख आप भी नहीं हटा सकेंगे नजर

इस शो में पंछी का किरदार निभा कर वाहबिज टीवी का जाना-माना चेहरा बन गईं और फिर कई शोज का हिस्सा बनीं. लेकिन इन दिनों वह पर्दे से दूर हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वाहबिज के तब और अब के लुक में काफी बदलाव आ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 19 mins
'प्यार की ये एक कहानी' की 'पंछी' का बदला लुक
नई दिल्ली:

खूबसूरत और बेहद क्यूट सी नजर आने वाली वाहबिज दोराबजी जब साल 2010 में आए टीवी सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी में नजर आईं', तो दर्शकों का दिल जीत लिया. इस शो में उनके साथ एक्टर विवियन डीसेना भी थे और शो के सेट पर ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई. इस शो में पंछी का किरदार निभा कर वाहबिज टीवी का जाना-माना चेहरा बन गईं और फिर कई शोज का हिस्सा बनीं. लेकिन इन दिनों वह पर्दे से दूर हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वाहबिज के तब और अब के लुक में काफी बदलाव आ गया है.

वाहबिज दोराबजी का जन्म 28 नवंबर 1985 में पुणे के एक पारसी परिवार में हुआ था और उनके माता-पिता बिजनेस से जुड़े हैं.

सीरियल प्यार की ये एक कहानी वाहबिज के लिए काफी सफल साबित हुआ. इस शो के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला. इसके बाद वाहबिज सीरियल सरस्वतीचंद्र में अलक की भूमिका में भी नजर आईं. वहीं सीरियल बहू हमारी रजनी कांत का भी वह हिस्सा रहीं.

Advertisement

टीवी पर अपने पहले शो प्यार की ये एक कहानी से ही वाहबिज की प्रेम कहानी भी शुरू हुई. इस शो के लीड एक्टर विवियन डिसेना और वाहबिज के प्यार के किस्से चर्चा में आए और दोनों ने 2013 में शादी कर ली. लेकिन शादी के चंद सालों बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया.

Advertisement

वाहबिज अब अपनी जिंदगी अकेले ही एन्जॉय कर रही हैं और काफी खुश हैं. तलाक के बाद वह डायबिटीज की शिकार हो गई थीं, लेकिन अब उन्होंने काफी हद तक इस पर कंट्रोल कर लिया है. सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अमेरिका के अरबों रुपए स्वाहा | Syed Suhail | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon