होली की छुट्टियां भी पड़ेगी कम जब नेटफ्लिक्स पर आएंगी ये 12 नई सीरीज और फिल्में

वीकेंड या कोई त्योहार आने से पहले लोग सीरीज और फिल्में ढूंढकर रखने लगते हैं ताकि उन्हें छुट्टी के दिन आराम से देख सकें.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
होली की छुट्टियों में देखिए ये सीरीज और फिल्में
नई दिल्ली:

आज के समय में लोग सिनेमाघरों में जाने की बजाय घर पर बैठकर फैमिली और दोस्तों के साथ फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. अब इतने ओटीटी प्लेटफॉर्म आ गए हैं कि इन पर आए दिन कुछ ना कुछ रिलीज होता रहता है. वीकेंड या कोई त्यौहार आने से पहले लोग सीरीज और फिल्में ढूंढकर रखने लगते हैं ताकि उन्हें छुट्टी के दिन आराम से देख सकें.  अगर आप भी होली की छुट्टी के लिए अभी से फिल्में या सीरीज देखने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए हम आपको उन सीरीज और फिल्मों की लिस्ट बताते हैं जो हाल ही में रिलीज हुई हैं और कुछ होली से पहले रिलीज होने वाली हैं.

मर्डर मुबारक
करिश्मा कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा और डिंपल कपाड़िया समेत कई बड़े कलाकार एक साथ इस फिल्म में आए हैं. मर्डर मुबारक 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से बहुत पसंद किया है. अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो इस होली पर अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं.

3 बॉडी प्रॉब्लम
3 बॉडी प्रॉब्लम वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 21 मार्च को रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में एक एलियन आक्रमण की कहानी दिखाई जाएगी. सीरीज का टीजर रिलीज होने के बाद से हर कोई इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहा है.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो
कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं. इस बार कपिल टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हंसाने वाले हैं. इस शो की खास बात ये होने वाली है कि लंबे समय के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ आ रहे हैं. इस वजह से इस शो को लेकर लोगों में क्रेज बहुत बढ़ा हुआ है. ये शो 30 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा.

इनके अलावा कुछ और अवेडेट सीरीज भी रिलीज हो रही हैं, जिसमें रेड आई, यंग रॉयल्स और द एंग्री बर्ड्स मूवी शामिल है.

Featured Video Of The Day
Twins With Different Fathers का रहस्य Biology Phenomenon जिसने DNA Test के बाद दुनिया को चौंकाया