कपिल शर्मा ऐंड टीम को लेकर इमोशनल हुए नवजोत सिद्धू, बोले- 'मैं तब तक नहीं मरने वाला जब तक...'

कपिल शर्मा और नवजोत सिद्धू टीवी की दुनिया की ऐसी जोड़ी बन चुकी है जो हंसाती है और एक साथ नजर आती है. लेकिन हाल ही में नेटफ्लिक्स के इवेंट में सिद्धू पाजी ने कुछ ऐसा कह दिया कि वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कपिल शर्मा ऐंड टीम को लेकर ये क्या कह गए सिद्धू पाजी
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा शो और नवजोत सिंह सिद्धू दो ऐसे नाम हैं जो एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं. एक का जिक्र आता है तो दूसरे का नाम आना तय ही है. टीवी की दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही अपने आप मुस्कान आ जाती है. नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही रहा है. एक तरफ कपिल का देसी पंच, तो दूसरी तरफ सिद्धू पाजी की शायरी और ठहाके. सालों तक कॉमेडी शो के मंच पर दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों को इतना हंसाया कि ये जोड़ी घर घर में फेवरेट बन गई.

3 फरवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपनी आने वाली वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जारी की. इसी दौरान कपिल शर्मा के शो के अगले सीजन का भी ऐलान कर दिया गया. इस मौके पर मंच पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma), नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu), अर्चना पूरना सिंह और सुनील ग्रोवर मौजूद थे. इस मौके पर नवजोत सिद्धू कुछ ऐसा कह गए कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: मधुबाला की 10 खूबसूरत तस्वीरें, वैलेंटाइंस डे पर हुआ जन्म, लेकिन सच्चे प्यार के लिए ताउम्र तरसीं एक्ट्रेस

स्टेज पर सिद्धू पाजी ने कही दिल जीत लेने वाली बात

हाल ही में लाइव इवेंट में सिद्धू पाजी फिर उसी पुराने रंग में नजर आए. दरअसल इस इवेंट के दौरान सिद्धू पाजी पूरे जोश में माइक थामे नजर आए और उन्होंने ऐसी बात कह दी जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया. उन्होंने कहा कि जब तक इन शेरों जैसे हीरोज को पद्मश्री सम्मान नहीं मिलेगा तब तक वो मरने वाले नहीं हैं क्योंकि ये लोग सच में ये सम्मान डिजर्व करते हैं. इस दौरान मंच पर कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक मौजूद थे. सिद्धू की बात सुनते ही कपिल के चेहरे पर अलग ही खुशी और अपनापन साफ नजर आया और पूरा हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा. इस दौरान अर्चना पूरन सिंह भी मंच पर दिखाई दीं.

Advertisement

मैदान से मंच तक, सिद्धू का अलग ही स्वैग

सिद्धू का सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा है. कभी क्रिकेट के मैदान में कमेंट्री करते हुए अपने शेरो शायरी से मैच को मजेदार बना देते हैं तो कभी कॉमेडी के मंच पर बैठकर हंसी के फव्वारे छोड़ देते हैं. उन्होंने खुद कहा कि मैंने क्रिकेट का मैदान भी देखा है और राजनीति भी देखी है, जीत हार भी देखी है, लेकिन किसी को हंसाना दुनिया का सबसे बड़ा काम है. शायद यही सोच उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है. यही कारण है कि उनका हर शब्द लोगों को सीधे दिल से जुड़ता है और उनका हर वीडियो आते ही चर्चा का हिस्सा बन जाता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Fuel Price Hike: ₹3 की भारी बढ़ोतरी के बाद आपके शहर में नया रेट? | CNG | Petrol
Topics mentioned in this article