मौनी रॉय को क्यों आया इतना गुस्सा, पैपराजी को देखते ही छिपाया मुंह, उंगली दिखाकर बोलीं- बंद करो

मौनी रॉय 14 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ बाहर निकली थीं. वहां से निकलते हुए जब पैपराजी ने वीडियो कैप्चर करने की कोशिश की तो मौनी को गुस्सा आ गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मौनी रॉय को पैप्स पर आया गुस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

मुंबई में सेलेब्स का पैपराजी पर भड़कना कोई नई बात नहीं. अभी हाल में जरीन खान उनके एक कमेंट पर भड़की थीं. जरीन क्लोदिंग से जुड़े एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं. यहां पैप्स ने उन्हें कपड़े ट्राय करने को कहा था. इस पर जरीन ने उन्हें उसी समय सीधा कर दिया था. अब मौनी रॉय पैप्स पर भड़की नजर आईं. मौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें वह फोटोग्राफरों से उन्हें शूट करना बंद करने के लिए कह रही हैं. यह घटना मंगलवार (14 जुलाई) रात को हुई जब मौनी मुंबई में अपने दोस्तों से मिलने के लिए निकलीं. जैसे ही वह अपनी कार की तरफ बढ़ीं, कई पैपराजी गाड़ी के चारों ओर जमा हो गए और पास से तस्वीरें लेने लगे.

जब फोटोग्राफर उनकी कार में बैठे हुए तस्वीरें खींच रहे थे तो एक्टर काफी अनकम्फर्टेबल लग रही थीं. कुछ देर चुप रहने के बाद मौनी आखिरकार अपना आपा खो बैठीं और गुस्से में उंगली दिखाते हुए चिल्लाईं, "बंद करो". हालांकि उनके कहने के बावजूद भी किसी ने कैमरा बंद नहीं किया और उनके सभी एक्सप्रेशन कैमरे की नजरों में कैद हुए.

वहां से कार निकलने के ठीक पहले मौनी ने दोबारा कहा, "बंद करो" जिससे यह साफ हो गया कि वह चाहती थीं कि फोटोग्राफर रुकें. बैकग्राउंड में पैपराजी के कुछ लोगों को दूसरों से कहते हुए सुना जा सकता है "फोटो मत लो, वो मना कर रही हैं." मौनी रॉय की ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें कई यूजर्स इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि जब कोई सेलिब्रिटी साफ तौर पर अनकम्फर्टेबल महसूस करता है तो उसकी प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस का सम्मान करना कितना जरूरी है. बता दें कि मौनी रॉय हाल ही में सूरज नाम्बियार से अपने तलाक की अनाउंसमेंट के बाद से सुर्खियों में रही हैं.

Advertisement

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार का तलाक

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा था, "हमें इस बात का दुख है कि मीडिया के कुछ लोग हमारी पर्सनल जिंदगी में बेवजह और दखल दे रहे हैं. हम यह बताना चाहेंगे कि हमने अलग होने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है." उन्होंने मीडिया से रिक्वेस्ट की कि वे इस रिश्ते और तलाक के बारे में ज्यादा अंदाजा लगाना बंद करें. 

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी

मौनी रॉय ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में सूरज नाम्बियार से शादी की. हल्दी और संगीत जैसी कई मजेदार रस्मों के बाद, इस कपल ने पारंपरिक मलयाली शादी के साथ-साथ बंगाली रीति-रिवाज से भी शादी की थी. सूरज एक बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं जो बेंगलुरु के रहने वाले हैं. खबर है कि मौनी से शादी करने से पहले वह दुबई में रहते थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लव मैरिज की वजह से गई थी ऋतिक रोशन के दादा के नौकरी, दो बीवियों की पड़ी जिम्मेदारी, एक मुलाकात ने बदली जिंदगी

Featured Video Of The Day
राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला! अब हर महीने सार्वजनिक होगा चढ़ावे का पूरा हिसाब
Topics mentioned in this article
Mouni Roy
Suraj Nambiar
Suraj Nambiar Mouni Roy Divorce
Entertainment
Bollywood