Mithun Chakraborty की बहू ने मम्मी के साथ यूं किया डांस, Video में दिखा मां-बेटी का क्यूट अंदाज

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मम्मी शीला शर्मा (Sheela Sharma) के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने मम्मी के साथ मिलकर किया जबरदस्त डांस
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने जबरदस्त अंदाज में किया डांस
  • मम्मी शीला शर्मा के साथ थिरकती हुई नजर आईं एक्ट्रेस
  • मिथुन चक्रवर्ती की बहू का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं. मदालसा शर्मा सीरियल 'अनुपमा' (Anupmaa) में काव्या का किरदार अदा कर रही हैं, जो कि फैंस द्वारा भी खूब पसंद किया जाता है. इसके अलावा वह अकसर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आती हैं और हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में मदालसा शर्मा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मम्मी शीला शर्मा के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. 

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) के इस वीडियो को फैंस के साथ-साथ खुद एक्ट्रेस के को-स्टार भी काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में दोनों मां-बेटी की जोड़ी काफी कमाल की लग रही है और साथ में दोनों ही डांस भी बड़े जबरदस्त तरीके से करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में जहां शीला शर्मा क्लासिकल डांस के स्टेप करती हुई नजर आती हैं तो वहीं मदालसा शर्मा भी शानदार अंदाज में थिरकती हुई दिखाई देती हैं. वीडियो को मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 16 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इसके साथ ही फैंस भी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. 

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "ओला माकरेना..." उनके वीडियो को लेकर 'अनुपमा' में राखी दवे का किरदार अदा करने वाली तसनीम नेरुकर ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "कितना क्यूट है ये..." उनके अलावा फैंस भी मदालसा के वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि मदालसा मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं. उन्होंने 'अनुपमा' सीरियल में कदम रखने से पहले कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shankaracharya POCSO Controversy: यौन शोषण मामले में अविमुक्तेश्वरानंद ने NDTV से क्या-क्या कहा?