OTT प्लेटफॉर्म्स की शिकायत के बाद सरकार एक्शन में, टेलीग्राम से हटाने को कहा पायरेटेड कंटेंट

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन पायरेसी पर सख्ती दिखाते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कार्रवाई इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 के तहत की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन पायरेसी पर सख्ती दिखाते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कार्रवाई इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 के तहत की है. मंत्रालय ने टेलीग्राम से अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड कंटेंट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है. यह कदम कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की शिकायतों के बाद उठाया गया है. ओटीटी कंपनियों का आरोप है कि टेलीग्राम पर बड़ी संख्या में ऐसे चैनल चल रहे हैं जो फिल्मों और वेब सीरीज का अवैध रूप से वितरण कर रहे हैं. शिकायत करने वाले प्लेटफॉर्म्स में JioCinema और Amazon Prime Video समेत अन्य प्रमुख ओटीटी सेवाएं शामिल हैं.

मंत्रालय द्वारा मामले की जांच और शिकायतों की समीक्षा के बाद कुल 3142 टेलीग्राम चैनलों की पहचान की गई है. इन चैनलों पर नई फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य ओटीटी कंटेंट को बिना अनुमति के साझा किया जा रहा था. सरकार का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां कॉपीराइट कानूनों का गंभीर उल्लंघन हैं और इससे फिल्म और डिजिटल मनोरंजन उद्योग को भारी आर्थिक नुकसान होता है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम से इन चैनलों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने और पायरेटेड कंटेंट हटाने के लिए कहा है. साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का भी निर्देश दिया गया है. सरकार लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती पायरेसी को लेकर सख्त रुख अपना रही है. अधिकारियों का कहना है कि कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले चैनलों और प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि फिल्म और ओटीटी इंडस्ट्री की बौद्धिक संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Featured Video Of The Day
Vrindavan के ISKON रसोई का अंदरूनी दृश्य: हर भोजन में भक्ति