महाभारत के श्रीकृष्ण को रामायणम् का टीजर आया पसंद, बोले- रामायण ग्लोबल अवतार में

बीआर चोपड़ा की महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर नितीश भारद्वाज ने रामायणम् की टीम को बधाई दी है.   

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महाभारत के श्रीकृष्ण को पसंद आया रामायणम् का टीजर

रणबीर कपूर की रामायणम् का मचअवेटेड टीजर हनुमान जयंती 2026 के खास अवसर पर रिलीज कर दिया गया है. टीजर में रणबीर कपूर की भगवान राम के अवतार की झलक देखने को मिली है, जिसके चलते इंटरनेट यूजर्स और फैंस ही नहीं सेलेब्स भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच टाइम्स नाओ को दिए इंटरव्यू में दूरदर्शन की महाभारत के श्रीकृष्ण फेम एक्टर नीतीश भारद्वाज ने रामायणम् के राम के टीजर पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने रामायणम् की टीम को बधाई दी और कहा, रामायण ग्लोबल अवतार में. नीतेश तिवारी और उनकी टीम को बधाई. 

दीपिका चिखलिया ने भी किया था रामायणम् का रिव्यू

नीतीश भारद्वाज से पहले दूरदर्शन की रामायण की सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी रामायणम् के टीजर का रिव्यू किया और कहा, मैंने टीजर देखा और वह बहुत ग्रैंड है. बहुत रिच लग रहा है. उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है. तो मैं फिल्म का इंतजार कर रही हूं और वह बहुत सुंदर लग रहा है है. इसमें कोई शक नहीं है. 

ये भी पढे़ं- 90s की रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण को रणबीर कपूर के रोल में दिखी 'मासूमियत की कमी', बोले- आपकी फिल्म नहीं चलेगी

रामायणम् के बारे में 

रामायणम् का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है. जबकि नमित मल्होत्रा और यश द्वारा प्रोड्यूस की गई है. फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, रावण के रोल में यश, सीता के रोल में साई पल्लवी और हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आ रहे हैं. फिल्म का बजट 4000 करोड़ का बताया गया है. जबकि 2026 और 2027 में फिल्म को रिलीज किया जाएगा. हाल ही में टीजर में रणबीर कपूर और यश की झलक देखने को मिली थी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 में आरी आरी हो रहा पॉपुलर, लेकिन 27 साल पहले सनी देओल-बॉबी देओल की इस फिल्म में भी हुआ था इस्तेमाल, आपने देखा

Featured Video Of The Day
IRS Daughter Case: Rahul Meena की कहानी में कई नए खुलासे | Asal Mein Hua Kya | Munish Devgan
Topics mentioned in this article