10 साल बाद ऐसे दिखते हैं महाभारत के दुर्योधन, कभी अर्पित रांका ने सीरियल के लिए बढ़ाया था सौ किलो वजन

उस महाभारत ने हाल ही में दस साल पूरे किए हैं. पूरा एक दशक बीत चुका है. लेकिन तब से अब तक अर्पित रांका की फिटनेस और स्मार्टनेस पर कोई खास बदलाव दिखाई नहीं देता. अर्पित रांका ने खुद को पहले की ही तरह फिट और एक्टिव रखा है.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
महाभारत के दुर्योधन यानी अर्पित रांका का 10 साल में बदला लुक
नई दिल्ली:

कभी दुर्योधन तो कभी कंस बन कर अर्पित रांका छोटे पर्द पर नजर आए. अपने रोल्स के लिए उनका डेडिकेशन और मेहनत काबिले तारीफ रहा है. महाभारत में दुर्योधन बन कर अर्पित रांका जब छोटे पर्दे पर दिखे तब अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने फिट फिजीक से भी फैन्स को आकर्षित किया. उस महाभारत ने हाल ही में दस साल पूरे किए हैं. पूरा एक दशक बीत चुका है. लेकिन तब से अब तक अर्पित रांका की फिटनेस और स्मार्टनेस पर कोई खास बदलाव दिखाई नहीं देता. अर्पित रांका ने खुद को पहले की ही तरह फिट और एक्टिव रखा है.

दुर्योधन के जिस किरदार ने अर्पित रांका को घर घर तक पॉपुलर कर दिया. उस किरदार के लिए अर्पित रांका ने पहले इंकार कर दिया था.

अर्पित रांका का फिल्मी डेब्यू अजय देवगन की फिल्म भोला से हुआ. जिसमें उन्होंने भूरा का रोल निभाया था. भोला फिल्म में विलेन की टोली का हिस्सा बना दिखाई देता है.

Advertisement

अर्पित रांका के करियर की शुरुआत ही पौराणिक सीरियल्स से हुई. उन्होंने सबसे पहले साल 2008 में जय श्री कृष्णा में काम किया. घर घर में पहचान तो खैर महाभारत से ही मिली. जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर इन ए निगेटिव रोल के लिए नॉमिनेशन भी मिला.

Advertisement


साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे अर्पित रांका के दो बच्चे भी हैं. वो अपनी पत्नी निधि के साथ नच बलिए सात में दिखाई दे चुके हैं.

Featured Video Of The Day
खजाने में चपत...चुप क्यों रहे चंपत राय?
Topics mentioned in this article
Arpit Ranka
 arpit Ranka Looks Than And Now
Mahabharat
Duryodhan
Mahabharat Serial