अगर आप भी 'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 देख रहे हैं, तो आपने एक नाम तो सुना ही होगा. ये नाम सुनकर सोचा होगा अरे यार क्या नाम है वो भी एक लड़के का? हम बात कर रहे हैं लैला यादव की जो शो में आने के बाद से लगातार चर्चा में हैं और हाल एक एपिसोड में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि दोबारा सुर्खियों में आ गए. दरअसल राम कपूर ने शो में बातचीत के दौरान उन्हें जबरदस्ती किस किया. ये क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और इसके साथ ही लैला यादव का नाम भी गूगल पर छा गया लेकिन आखिर ये लैला है कौन?
कौन हैं लैला यादव?
असल में लैला, हरियाणा के कंटेंट क्रिएटर वरुण यादव हैं, जिन्होंने कॉमेडी वीडियो, ट्रैवल व्लॉग और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए बहुत बड़ी ऑडियंस बनाई है. भले ही कई टीवी दर्शक उन्हें 'लॉक अप' में पहली बार देख रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका पहले से ही एक मजबूत फैन बेस है. वरुण को छोटे कॉमेडी वीडियो से पॉपुलैरिटी मिली, जिनमें आम जिंदगी से जुड़े मजाक, मजेदार हालात और दूसरे क्रिएटर्स के साथ मिलकर बनाए गए वीडियो शामिल थे. समय के साथ, उन्होंने ट्रैवल व्लॉग, लाइफस्टाइल कंटेंट, प्रैंक वीडियो और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के बिहाइंड-द-सीन (पर्दे के पीछे के) पल भी शेयर करना शुरू किया. वरुण का कंटेंट इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पब्लिश होता है, जहां युवा दर्शकों के बीच उनकी अच्छी-खासी फॉलोइंग है.
वरुण को क्यों कहते हैं 'लैला' है?
कई दर्शकों को यह जानकर हैरानी होती है कि "लैला" उनका असली नाम नहीं है. 'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 के दौरान, वरुण ने बताया कि यह निकनेम उनके दोस्तों ने उन्हें दिया था. समय के साथ, यही उनकी ऑनलाइन पहचान बन गई. आज, वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'वरुण यादव - लैला' नाम का इस्तेमाल करते हैं और ज्यादातर फैन्स उन्हें सिर्फ 'लैला' के नाम से ही जानते हैं.
आरुष भोला के साथ उनकी दोस्ती
वरुण अक्सर दूसरे कंटेंट क्रिएटर आरुष भोला के साथ मिलकर काम करते हैं. ये दोनों अक्सर कॉमेडी वीडियो, ट्रैवल कंटेंट, लाइफस्टाइल व्लॉग और ऑनलाइन चैलेंज में साथ नजर आते हैं, जिससे दर्शक उन्हें एक जानी-पहचानी जोड़ी के तौर पर जानते हैं.
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: कंगना रनौत ने राम कपूर को सुनाई खरी-खरी, बोलीं- 'बहुत बड़े हो तो यहां आए ही क्यों?'