टीवी का फेमस डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर चर्चा में है. इस शो के 26 साल पूरे होने पर इसकी लीड एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने खास डिनर पार्टी रखी, इस रियूनियन में शो के कई पुराने स्टार्स एक साथ नजर आए. सभी ने मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया और खास शाम को और शानदार बनाया. आइए आपको बताते हैं कि इस डिनर पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ. दरअसल, क्योंकि सास भी कभी बहू थी के 26 साल पूरे होने के खास मौके पर स्मृति ईरानी के घर पर डिनर पार्टी रखी गई. इस पार्टी में गौरी प्रधान, रितु चौधरी सेठ, तुहिना वोहरा, अपारा मेहता, हितेन तेजवानी, सुमीत सचदेव और कई सारे सीरियल के कलाकार शामिल हुए.
तुलसी की पार्टी में शामिल हुआ विरानी परिवार
सभी ने अपनी मुलाकात की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए. जैसे ही ये तस्वीरें सामने आई फैंस बेहद खुश हुए, कई लोगों ने कमेंट कर लिखा हमारा बचपन एक ही फ्रेम में नजर आ रहा है.
गौरी प्रधान ने शेयर की तस्वीरें
वहीं, गौरी प्रधान ने कलाकारों के साथ मस्ती करते हुए फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- एक यादगार रात. रितु चौधरी सेठ ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कुछ रिश्ते समय और दूरी से मजबूत होते हैं. उन्होंने कहा ये शो सिर्फ काम नहीं था बल्कि एक इमोशन था, जिसने सबको जोड़ के रखा. उन्होंने स्मृति ईरानी को इस खूबसूरत शाम के लिए धन्यवाद भी दिया.
तुहिना वोहरा ने शेयर किए खास पल
तुहिना वोहरा ने भी सोशल मीडिया पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी रियूनियन की कई सारी फोटो और वीडियो शेयर कर पुरानी यादों को ताज किया. उन्होंने बताया कि करीब 26 साल पहले सभी कलाकार एक छोटे से मेकअप रूम में साथ समय बिताते थे, लंबे समय तक साथ काम करते-करते हुए एक परिवार जैसे बन गए. उन्होंने ये भी याद किया कि आश्लेषा ठाकुर और संदीप बसवाना की मुलाकात इसी शो के सेट पर हुई थी, बाद में दोनों की शादी हो गई. क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो सालों तक दर्शकों का पसंदीदा बना रहा है, इसकी कहानी और किरदारों ने लोगों के दिलों में खास रखा बनाई. पिछले साल जुलाई में शो का दूसरा सीजन भी शुरू हुआ, जिसे देखकर फैंस को दोबारा पुरानी यादें ताजा हो गई. ये शो स्टार प्लस पर रोज 10:30 बजे और जियो हॉटस्टार पर भी आता है.
ये भी पढ़ें- स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल की 9 फरवरी को है शादी, राजस्थान के इस किले में होगा ग्रैंड फंक्शन