क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी ने किसका किया कत्ल, जिसके लिए जेल में बिताए 10 साल, मिहिर ने छोड़ा साथ?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में 10 साल का लीप दिखाया जाएगा, जिसमें तुलसी विरानी जेल से बाहर आएगी.   

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी ने पार्थ को मारा
Social Media
नई दिल्ली:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस का क्योंकि सास भी कभी बहू थी लंबे समय से चलने वाला सीरियल है, जो 3 जुलाई 2000 को शुरू हआ था. वहीं 2008 में इसका पहला सीजन समाप्त हुआ था, जिसमें तुलसी (स्मृति ईरानी) को अंश को गोली मारते हुए दिखाया गया था. वहीं अब क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2.0 में इतिहास दोहराता नजर आ रहा है. इसकी झलक हाल ही में लीप के प्रोमो में देखने को मिली. जहां 10 साल के लीप के बाद तुलसी शांति निकेतन पहुंचती है. लेकिन पूरा परिवार बिखरा हुआ नजर आता है. लेकिन इसके कारण फैंस के बीच सवाल है कि आखिर तुलसी किसके खून के इल्जाम में गई. इसका राज क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में खुल गया है. 

तुलसी ने किसे जान से मारा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट प्रोमो में जेल में 10 साल बिताने के बाद तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) शांतिनिकेतन लौटती है. लेकिन जिस परिवार को उसने कभी प्यार और एकता के धागे में बांधकर रखा था, वह अब पहले जैसा नहीं रहा. तुलसी के दोनों बेटे करण और गौतम एक-दूसरे के खिलाफ नजर आते हैं. जबकि परिवार में काफी बदलाव देखने को मिलता है. लेकिन इस प्रोमो से फैंस के बीच सवाल था कि तुलसी ने किसका खून किया? लेकिन अब राज खुल गया है कि तुलसी ने पार्थ का खून किया है. इसे जानने के बाद फैंस भी हैरान नजर आ रहे हैं. 

शो के लेटेस्ट ट्रैक में अंश के रास्ते पर चलते हुए पार्थ नजर आ रहा है. वहीं तुलसी के खिलाफ जाता है. इसके बाद दिखाया गया कि एक बार फिर पार्थ वैष्णवी पर हाथ उठाने की कोशिश करता है. लेकिन तुलसी बीच में आकर उसे बचाने की कोशिश करती है. जबकि पार्थ का खलनायक अवतार देखने को मिलता है. इसके चलते एक बार फिर तुलसी अपना फर्ज निभाते हुए पार्थ पर हमला करती हुई नजर आ सकती है. हालांकि इन सब में मिहिर पूरे सीन से गायब नजर आते हैं, जिसके कारण सवाल है कि लीप के बाद वह शो से आउट हो जाएंगे या नहीं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी का बंगला, धर्मेंद्र की फोटो, डांस हॉल में जूते चप्पल की नहीं इजाजत, क्यों हैं दो अलग अलग किचन

Featured Video Of The Day
NDTV AGM 2026: CEO and Editor-in-Chief Rahul Kanwal ने कहा, विश्वास के साथ ग्रोथ के नए फेज की तैयारी
Topics mentioned in this article
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi  leap
Tulsi Virani
Tv News
Bollywood