कौन बनेगा करोड़पति-18 के सेट पर अमिताभ बच्चन ने खोला अपने घर का सीक्रेट, पत्नी जया के गुस्से से बचने के लिए करते हैं ये काम

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सेट पर कंटेस्टेंट से बातचीत करते हुए अपने घर का एक मजेदार सीक्रेट बताया. सुनकर आप भी कहेंगे कि बिग बी ने अपने एक्सपीरियंस से बहुत कुछ सीखा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन ने केबीसी पर सुनाया घर का किस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18' से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. शो में अभिनेता अक्सर निजी जिंदगी या अपनी जिंदगी के यादगार पलों का खुलासा करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि वे और उनके बेटे अभिषेक बच्चन देर रात तक गेम या मैच देखते हुए मजेदार हरकतें करते हैं. बिग बी ने जब ये किस्सा शेयर किया तो वहां मौजूद सभी लोग भी हंसते रह गए. क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18' में पूछताछ के बीच कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में मेगास्टार ने बताया कि वे और अभिषेक देर रात तक गेम देखते हैं. इस वजह से वह अक्सर हेडफोन लगाए नजर आते हैं और ऐसा इसलिए ताकि घर पर जया बच्चन को कोई परेशानी न हो.

शो के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से कहा, "अभिषेक और मेरी स्पोर्ट्स देखने में बहुत दिलचस्पी हैं और इस दौरान हम बहुत अजीब हरकतें करते हैं." कंटेस्टेंट ने अभिनेता से पूछा कि क्या जया बच्चन को घर पर मैच देखने में कोई दिक्कत नहीं होती, क्योंकि मेरी पत्नी को तो होती है, तो मेगास्टार ने हंसते हुए इसकी पुष्टि करते हुए अपना तरीका बताया. 

उन्होंने कहा, "बिल्कुल सर, ऐसा ही कुछ होता है लेकिन हमने थोड़ी-सी अकलमंदी लगाई है. दरअसल, हमने एक अलग टीवी लगवाया है और पत्नी जया बच्चन को बोलते हैं कि आप जाकर सो जाइए, बहुत देर हो गई है, तो वह जाकर सो जाती हैं, और हमलोग रात भर मैच देखते हैं."

Advertisement

मेगास्टार ने आगे बातचीत में यह भी बताया कि वे यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उनकी उत्सुकता से किसी की नींद खलल न हो. अमिताभ बच्चन ने कहा, "एक बात और आपको बता दें कि हमारी वजह से किसी को दिक्कत न हो या नींद खराब न हो इसलिए हम हेडफोन लगाकर सुनते हैं, देखते हैं या फिर वॉल्यूम कम रखते हैं."

यह भी पढ़ें: पिंक सूट और पैरों में पंजाबी जुत्ती, देसी लुक में भगवान कृष्ण के मंदिर पहुंचीं सनी लियोनी

एक्टर ने कहा कि जब उनकी टीम जीत जाती है तो चुप रहना खास तौर पर मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा, "क्योंकि भाईसाहब ऐसा होता है, जब हम लोग मैच देखते हैं और इस दौरान हमारी टीम जीत जाती है, तो उत्सुकता में हम चिल्लाते हैं. उस आवाज को सुनकर घर वाले नींद से उठ जाते हैं और सोचते हैं कि कुछ हो, तो नहीं गया. फिर हमें समझाना पड़ता है कि हमारी टीम ने गोल कर दिया या चौका-छक्का लग गया है."
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
मंदिर दर्शन को निकले श्रद्धालुओं पर टूटा कहर! 2 हादसों में 13 की मौत
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
KBC
Kaun Banega Crorepati
KBC 18
Abhishek Bachchan