देर रात कनाडा की सड़क पर अंग्रेजी में बहस करते दिखे कपिल शर्मा, वीडियो देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी

कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे एक शख्स से अंग्रेजी में बहस करते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
देर रात कनाडा की सड़क पर अंग्रेजी में बहस करते दिखे कपिल शर्मा
नई दिल्ली:

कपिल की पूरी टीम इन दिनों कनाडा गई हुई है. देश के साथ ही विदेश में भी कपिल शर्मा का शो देखने का क्रेज लोगों में साफ दिखता है. वहीं हाल ही में कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की कपिल देर रात बारिश में सड़कों पर घूम रहे होते हैं. जिसके बाद वे एक शख्स के साथ अंग्रेजी में बहस करते भी दिखाई दे रहे हैं. 

कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की कपिल शर्मा सफेद रंग की हुडी में देर रात कनाडा की सड़कों पर निकलते हैं. वे अंग्रेजी में बात करते दिखाई देते हैं. वहीं एक शख्स जीप लेकर निकल रहा होता है. जिसकी जीप खुली होती है. वहीं वीडियो बना रहा एक शख्स बोलता है ये बंदा बाथरूम चला गया ओपन जीप खुली खोड़कर जिसके बाद कपिल मजेदार रिप्लाई करते हुए कहते हैं. ओपन जीप खुली ही होती है. इसके बाद सभी जोर जोर से हंसने लगते हैं.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कपिल भइया आपने तो मजा ही लगा दिया. तो वहीं दूसरे फैन ने कहा खूबसूरत मौसम में वीडियो बनाना तो बनता था आपका. बता दें की कपिल शर्मा  सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं. वे अपनी हर अपडेट फैन्स के साथ साझा करना नहीं भूलते हैं. 

Advertisement

VIDEO: 'हिट द फर्स्ट केस' फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आईं सान्या मल्होत्रा

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर मौलाना रशीदी का चौंकाने वाला बयान!
Topics mentioned in this article
Kapil Sharma
Kapil Sharma Fight Video
Kapil Sharma Viral Video
Kapil Sharma Trendig Video