कैसी ये यारियां' एक्ट्रेस का खुलासा, एक्स बॉयफ्रेंड ने सिगरेट से जलाया और मारा थप्पड़, कहा- 'वह हिंसक और साइकोटिक था'

कैसी ये यारियां एक्ट्रेस नीति टेलर ने प्राइम वीडियो के शो अलायंस में अफने हिंसक और साइकोटिक एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में खुलासा किया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अलायंस में कैसी ये यारियां एक्ट्रेस नीति टेलर का खुलासा, हिंसक था एक्स बॉयफ्रेंड
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर, जिन्हें कैसी ये यारियां सीरियल के लिए जाना जाता है. उन्होंने हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह बहुत वॉयलेंट था और एक बार उन्होंने जांघ पर सिगरेट से उन्हें जलाया था, जिसके बाद वह इस रिलेशनशिप से बाहर आ गईं. मिनी माथुर, रूही दोसानी और डेल्बर आर्या से बात करते हुए नीति ने बताया कि उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड द्वारा मारपीट का दर्द सहा है. इसका निशान उनके शरीर पर है. इसका खुलासा करते ही फैंस ही नहीं वहां मौजूद कंटेस्टेंट भी हैरान हो जाते हैं. 

नीति टेलर ने एक्स बॉयफ्रेंड को कहा- साइकोटिक

नीति टेलर ने कहा, “मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने एक बार मुझे सिगरेट से जला दिया था. वह वॉयलेंट और सनकी किस्म का इंसान था. एक रात, उसके बर्थडे पर उसका दिमाग खराब हो गया और हालात बहुत खराब हो गए थे. उसने मुझे थप्पड़ मारा और मैंने बस इतना कहा, ‘अलविदा, फिर मिलेंगे.' खैर, उस समय मैं बहुत छोटी थी. जब आप नासमझ या कमजोर स्थिति में होते हैं, तो लोगों के कैरेक्टर को ठीक से नहीं समझ पाते. वह सच में सनकी था.”

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स की वो सीरीज, जो थी किताब पर थी आधारित, नवाजुद्दीन सिद्दिकी थे एक्टर, अनुराग कश्यप ने किया डायरेक्ट

Advertisement

नीति टेलर की पर्सनल लाइफ के बारे में 

नीति टेलर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कैसी ये यारियां में नंदिनी का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसके अलावा इश्कबाज, गुलाम जैसे शोज में नजर आईं. जबकि 15 साल की उम्र में उन्होंने करियर की शुरूआत की थी. अगस्त 2019 में परिक्षित बावा से शादी की. इसके एक साल बाद 13 अगस्त 2020 में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि चार साल बाद 2024 में कपल के अलग होने की खबरें आईं. हालांकि इन खबरों को अफवाह बताते हुए नीति ने कहा, जब आप रिएक्ट नहीं करते तो यही जवाब है. अगर कुछ हो ही नहीं रहा तो आपको सफाई देने की कोई जरुरत नहीं है. 

अलायंस के बारे में

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अलायंस प्राइम वीडियो का रियलिटी शो है, जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. शो में रवि किशन और वंशज सिंह निकल चुके हैं. तो वहीं एक्टर सोहेल खान, इन्फ्लूएंसर वृद्धि पटवा और अगू स्टैनले की शो में एंट्री हुई है. यह प्राइम वीडियो पर सैटर्डे से थर्सडे तक दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होती है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- श्रेया घोषाल भी हैं इंडियन आइडल की इस एक्स कंटेस्टेंट की फैन, गाया नेहा कक्कड़ का हिट गाना, टोनी कक्कड़ भी हारे दिल

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश पर बड़ा खुलासा!
Topics mentioned in this article
Kaisi Yeh Yaariyaan
Prime Video
Niti Taylor
Tv News