मशहूर टीवी एक्टर रजत टोकस हिस्टोरिकल ड्रामा शोज में निभाए गए अपने किरदारों के लिए जानें जाते हैं. 'जोधा अकबर' में सम्राट अकबर के रोल से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. इसके अलावा वो 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' में पृथ्वीराज चौहान और 'चंद्र नंदिनी' में चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार में भी नजर आए थे. इसमें कोई शक नहीं कि यह एक्टर पूरे भारत में घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन गया है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो रजत टोकस ने 30 जनवरी, 2015 को उदयपुर पैलेस में अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नय्यर से शादी की थी. सृष्टि सिनेमा या टीवी की दुनिया से नहीं आती लेकिन देखने में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं.
सृष्टि नय्यर एक थिएटर आर्टिस्ट रही हैं. रजत को पहली बार देखते ही सृष्टि पसंद आ गई थी. हालांकि पहले सिर्फ दोनों दोस्त बनें और फिर धीरे-धीरे प्यार हुआ.
2013 में रजत और सृष्टि पहली बार मिले थे. लगभग 2 साल तक एक-दूसरे के साथ समय बिताने और डेट करने के बाद और 30 जनवरी 2015 को दोनों ने उदयपुर पैलेस में शादी कर ली.
शादी के लिए रजत की फैमिली ने पूरा पैलेस 4 दिन के लिए बुक करा लिया था. रजत और सृष्टि की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.
आज भी दोनों साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं, उनके बीच प्यार और केयर साफ झलकता है. बता दें कि रजत से पहले सृष्टि ने राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर को डेट किया था.
सृष्टि, आर्य के घरवालों से भी काफी घुली मिली थीं. आर्य की मां नादिरा बब्बर ने सृष्टि के साथ कई थियेटर शोज किए थे, जिस वजह से वह उनके काफी करीब आ गई थीं.
खबरें तो ये भी आईं की आर्य और सृष्टि शादी करने वाले हैं लेकिन 2012 में किसी अनबन की वजह से दोनों अलग हो गए. सृष्टि की शादी के बाद आर्य ने 2016 में जैसमिन पुरी से शादी की.
यह भी पढ़ें: Patriot Teaser: 140 करोड़ की 'पेट्रियट' का धमाका, ममूटी-मोहनलाल की जोड़ी ने टीजर से ही जीता फैंस का दिल