तारक मेहता के जेठालाल से लेकर बबीता जी ने न्यूयॉर्क में मनाया स्वतंत्रता दिवस, वीडियो में तिरंगा फहराते आए नजर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की स्टारकास्ट ने आजादी का जश्न न्यूयॉर्क में मनाया और तिरंगा फहराते हुए वीडियो शेयर किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
तारक मेहता की टीम ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
नई दिल्ली:

15 अगस्त को भारत वासियों ने स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया. लेकिन पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दुनिया की सबसे बॉपुलर बिल्डिंग एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के सामने तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर लहराया. इसका वीडियो मेकर्स ने शेयर किया, जिसमें निर्माता असित कुमार मोदी, जेठालाल यानी दिलीप जोशी, मंदार चंदवादकर यानी आत्माराम भिड़े और सोनालिका जोशी (माधवी भिड़े), बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता शामिल होती हुईं नजर आईं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

TMKOC टीम ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

शनिवार को 'फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस' (FIA) के सहयोग से एम्पायर स्टेट बिल्डिंग ने तिरंगे के रंगों से स्वतंत्रता दिवस की खास तैयारियां की. दरअसल,  'इंडिया डे' का मुख्य विषय 'हार्मनी इन हेरिटेज' (विरासत में सद्भाव) का इवेंट रखा गया, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम शामिल होती हुईं नजर आई. 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस इवेंट की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की गईं, जिसमें तिरंगा फहराते हुए निर्माता और दिलीप जोशी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अन्य वीडियो में पूरी कास्ट नजर आ रही है. वहीं फैंस खुशी से झूमते हुए वीडियो पर हार्ट इमोजी कमेंट में शेयर कर रहे हैं. 

Advertisement

18 साल से दर्शकों को हंसा रहा तारक मेहता 

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को पिछले दिनों 18 साल पूरे हुए. वहीं जेठालाल से लेकर पूरी स्टाराकास्ट ने इसे सेलिब्रेट किया. जबकि इस खास मौके पर दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी को फैंस ही नहीं उनके को स्टार्स ने भी मिस किया. दिलीप जोशी ने मीडिया के साथ बातचीत में माना कि दिशा (दया बेन का किरदार निभाया था) के साथ स्क्रीन शेयर करने की याद उन्हें आती है. दरअसल, शो के 18 साल पूरे होने के अवसर पर अभिनेता ने मीडिया के साथ बातचीत में उम्मीद जताते हुए कहा कि 'कोई चमत्कार हो जाए और दिशा शो में वापस आ जाएं.'

Advertisement

ये भी पढ़ें- तुलसीदास की रामचरितमानस से निकले 8 साल पुराने गाने के बोल, माधुरी और आलिया भट्ट का दिखा डांस फेस ऑफ, आज भी नंबर वन सॉन्ग

Featured Video Of The Day
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद 995 आफ्टरशॉक्स, 53 लोगों की मौत
Topics mentioned in this article
TMKOC
Taarak Meha Ka Ooltah Chasma
Tv News