15 साल में इतना बदला 'जय श्री कृष्ण' के 'कन्हैया' का लुक, बचपन में दिखाए ‘चमत्कार’ के बाद बनीं डांस की भी चैंपियन

धृति भाटिया जय श्री कृष्णा के बाद कुछ और शोज में दिखाई दीं. माता की चौकी, डोंट वरी चाचू और इस प्यार को क्या नाम दूं में भी उनका रोल नजर आया. हालांकि इसके बाद टीवी की लाइमलाइट में वो कम ही नजर आईं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
15 साल में जय श्री कृष्णा की नन्हीं कन्हैया धृति का बदल गया लुक
नई दिल्ली:

साल 2008 में भगवान कृष्ण की लीलाएं दिखाने वाला एक शो आता था जय श्री कृष्णा. जिसमें बाल कृष्ण की नटखट लीलाएं दर्शकों का मन मोह लेती थीं. भगवान कृष्ण के बाल अवतार में जो कलाकार नजर आईं थीं उनका नाम है धृति भाटिया. जो अब भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं. बीते 15 सालों में दृष्टि भाटिया का लुक काफी बदल  चुका है. बदलना लाजमी भी है क्योंकि शो के दौरान दृष्टि भाटिया की उम्र महज दो साल थी.

लेकिन अब वो काफी बड़ी हो चुकी हैं और स्टाइलिश भी. तो सबसे पहले आपको दिखाते हैं आपकी नन्हीं, प्यारी और शरारती कृष्णा का लुक. 

अब धृति का बदला और स्टाइलिश लुक देखकर आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि आपकी ये वही छोटी सी कृष्णा है. धृति आप काफी बड़ी हो गई हैं और खूबसूरत भी. 

Advertisement

2 साल की उम्र में जब धृति भाटिया कान्हा बनीं, तब किसी ने ये नहीं सोचा था कि इस नन्हीं सी उम्र में ही वो इतना काम कर सकेंगी. उस छोटी सी उम्र में धृति भाटिया अपनी नटखट अदाओं और क्यूट एक्सप्रेशन से दर्शकों का दिल जीत लेती थीं. उनके प्यारे हाव भाव की वजह से उनका रोल भी काफी लंबा चला था. 

Advertisement

शूटिंग पर उनके साथ रहने वाले माता पिता उन्हें थोड़ा बहुत काम समझा कर प्रिपेयर करते थे. उनके सारे डायलॉग बाद में वॉयस ऑवर के साथ डब होते थे. इतनी मेहनत के बाद धृति भाटिया के नटखट सीन्स तैयार होते थे.

आदिपुरुष का मूवी रिव्यू

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | 7 जिले 142 सीट, किसकी होगी जीत? | Mamata Banerjee | TMC | BJP