Hina Khan ने जिम में रहते हुए दिखाए एब्स, Photos देख पहलवान गीता फोगाट का यूं आया कमेंट

हिना खान की फोटो भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह जिम में रहते हुए अपने एब्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
हिना खान (Hina Khan) ने जिम में दिखाए एब्स
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हिना खान ने जिम में रहते हुए दिखाए एब्स
  • एक्ट्रेस का अंदाज देख पहलवान गीता फोगाट ने भी किया कमेंट
  • हिना खान की तस्वीरें खूब हो रही हैं वायरल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हिना खान के काम ने तो लोगों का दिल जीता ही है, साथ ही उनका स्टाइल भी फैंस को काफी पसंद है. हिना खान की एक फोटो भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह जिम में रहते हुए अपने एब्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं. हिना खान ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 4 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. खास बात तो यह है कि हिना खान कि इस तस्वीर को देख गीता फोगाट ने भी तारीफ की. 


हिना खान (Hina Khan) फोटो में जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने एब्स भी दिखाए. एक्ट्रेस इन तस्वीरों में ब्लैक टॉप और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं. किसी फोटो में हिना खान स्माइल करते हुए तो किसी फोटो में स्ट्रेचिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं. उनकी इन तस्वीरों की तारीफ करते हुए पहलवान गीता फोगाट ने लिखा, "फिटेस्ट गर्ल..." वहीं, टीवी एक्टर नकुल मेहता ने भी हिना खान की तारीफ की. उन्होंने लिखा, "एक ही दिन में एक ही समय पर मार डाला." एक्ट्रेस की इस तस्वीर को लेकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. 



यह पहली बार नहीं है जब हिना खान (Hina Khan) ने अपने लुक्स और स्टाइल से यूं सुर्खियां बटोरी हों. हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस बतौर सीनियर बिग बॉस 14 में नजर आई थीं. इस शो में हिना खान के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान ने भी एंट्री की थी. इससे पहले हिना खान ने नागिन पांच में अपने अंदाज से धमाल मचा दिया था. एक्ट्रेस भले ही शो के 3 एपिसोड में दिखाई दीं, लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. बता दें कि इस साल हिना खान बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shankaracharya पर संकट? किन-किन आरोपों में फंसे Swami Avimukteshwaranand? | UP News | Syed Suhail