Hina Khan ने व्हाइट फर्र जैकेट और हाई बूट में कराया फोटोशूट, ग्लैमरस स्टाइल में पोज करती आईं नजर- देखें Video

हिना (Hina Khan) का एक वीडियो भी फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह फर जैकेट और ब्लैक बूट पहने फोटोशूट कराती हुई दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
हिना खान (Hina Khan) ने व्हाइट फर्र जैकेट और हाई बूट में कराया फोटोशूट
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हिना खान ने व्हाइट फर्र जैकेस में कराया फोटोशूट
  • फोटो और वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस स्टाइल
  • हिना खान का वीडियो देख तारीफें करते नहीं थक रहे हैं फैंस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने स्टाइल को लेकर छाई हुई हैं. हिना खान ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही था, साथ ही इन दिनों वह अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं. हिना का एक वीडियो भी फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह फर जैकेट और ब्लैक बूट पहने फोटोशूट कराती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को हिना ने अपने इंस्टाग्राम रील पर शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, साथ ही खूब पसंद भी किया जा रहा है. 

हिना खान (Hina Khan) के इस वीडियो में उनका स्टाइल और लुक देखने लायक है. वहीं, फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस का अंदाज भी काफी लाजवाब लग रहा है. हिना खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "सैवेज..." एक्ट्रेस के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर फायर इमोजी, हार्ट शेप इमोजी और लवली जैसे कमेंट्स के जरिए उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं. बता दें कि फोटोशूट से जुड़ी तस्वीरें भी हिना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की थीं, जिसमें उनका स्टाइल वाकई कमाल का लग रहा था. इससे पहले बी हिना खान अपने कई ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. 

हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. बिग बॉस 14 में फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह 'नागिन' के पांचवे सीजन में नागेश्वरी का रोल अदा करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी, जिसके जरिए उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'हैक्ड' से डेब्यू किया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dubai में Tourists का बुरा हाल, 5 Star होटल छूटा, अब shelter home में रहने को मजबूर! Ground Report