पीएम नरेंद्र मोदी को सपोर्ट कर ट्रोल हो गईं हिना खान, लोग बोले- क्या सरकार से सवाल ना करें?

Hina khan ने पीएम मोदी को सपोर्ट करते हुए इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट की थी. इसी स्टोरी पर हिना खान को ट्रोल किया जा रहा है और उनसे सवाल किए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पीएम मोदी का सपोर्ट कर फंसीं हिना खान
Social Media
नई दिल्ली:

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारत में भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. ऐसे समय में जब दुनिया की नजरें इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर हैं, सोशल मीडिया पर भी बहस का दौर जारी है. आम लोग ही नहीं, बल्कि फिल्म और टीवी जगत की हस्तियां भी अपने विचार खुलकर सामने रख रही हैं. इसी कड़ी में टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान का एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में बना हुआ है.  

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में एक नोट साझा किया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हिना खान ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलाज तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा, "जो ये भी ठीक से नहीं चला सकते, वो उन पर सवाल उठा रहे हैं जो इतना बड़ा देश चला रहे हैं. साहस, हिम्मत, विडंबना. जय हिंद."

इस पोस्ट के जरिए हिना खान ने उन लोगों पर निशाना साधा जो मौजूदा हालात को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना था कि जो लोग छोटी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभा सकते, वे देश की बागडोर संभालने वाले नेता पर सवाल उठा रहे हैं.

हिना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया और कहा कि संकट के समय देश के नेतृत्व के साथ खड़ा होना जरूरी है. वहीं, कई यूजर्स ने उनके बयान पर सवाल उठाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दुबई में फंसी सिंगर की 6 साल की बेटी का दिल चीरने वाला मैसेज, पापा आप परेशान मत हो कुछ हुआ तो मैं...

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "सरकार से सवाल पूछना जनता का संवैधानिक अधिकार है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है." दूसरे यूजर ने कहा, "क्या हिना चाहती हैं कि लोग सरकार की हर नीति को बिना सवाल किए स्वीकार कर लें?" एक यूजर ने कमेंट किया, "सरकार से सवाल करना लोकतंत्र का हिस्सा है." कुछ यूजर्स ने हिना के पोस्ट को आड़े हाथ लेते हुए लिखा, "जो खुद दूसरों पर टिप्पणी करती रही हैं, वे अब लोगों को सलाह दे रही हैं."

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुंबई-दिल्ली पर मार देंगे मिसाइल, ईरान-इजरायल जंग के बीच पाकिस्तान ने क्यों दी धमकी