तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की पॉपुलर कंटेस्टेंट रही हैं. वहीं टॉप 5 में जगह बनाने के बाद उनके खूब चर्चे हुए. लेकिन शो में उनके द्वारा कही गई बातें आज भी फैंस के जहन में हैं. जहां उन्होंने महाकुंभ में हुए हादसे में लोगों की जान बचाने से लेकर 150 बॉडीगार्ड वाली कहानियां बताईं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर और परिवार के बारे में जितनी भी बातें बताईं. वो लोगों को झूठ लगीं. हालांकि शो से निकलने के बाद उन्होंने अपनी फैमिली से फैंस को मिलवाया और अपने आलीशान घर और फैक्ट्री की झलक दिखाई. लेकिन उन्होंने अपनी मां को नहीं दिखाया, जिनका जिक्र बिग बॉस 19 में वह किया करती थीं. पर अब वह अपनी मां के साथ रियलिटी शो में आने के लिए तैयार हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की.
रियलिटी शो में मां के साथ नजर आएंगी तान्या मित्तल
जी5 अपने के अपकमिंग रियलिटी शो ‘मां है ना' का प्रीमियर होने वाला है, जिसे शिल्पा शेट्टी होस्ट करती हुईं नजर आएंगी. शो में ‘बिग बॉस 19' की लोकप्रिय एक्ट्रेस तान्या मित्तल के अलावा एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ नजर आएंगी. तान्या मित्तल अपनी मां सुनीता मित्तल के साथ नजर आएंगी, जो टेलीविजन पर उनकी पहली उपस्थिति होगी.इसके चलते एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शो के सेट से एक फोटो शेयर की, जिसमें वह मां के साथ पोज देती हुईं नजर आईं.
ये भी पढ़ें- साउथ के सिंघम की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, विजय की दोस्त तृषा कृष्णन की फिल्म ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने
तान्या मित्तल ने मां के साथ शो में नजर आने पर कही ये बात
तान्या मित्तल ने कहा, “हम कितने भी आत्मनिर्भर क्यों न हो जाएं, हमेशा कोई न कोई ऐसा व्यक्ति होता है, जिसके पास हम सुकून पाने के लिए लौटते हैं और मेरे लिए वह मेरी मां हैं. ‘मां है ना' मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि इसमें परिवार के असली पल, हंसी-मजाक, छोटी-मोटी तकरार, दिल को छू लेने वाली बातें और वह सब दिखाया गया है, जो लोगों को एक-दूसरे के और करीब लाता है. इस शो की वजह से मुझे और मेरी मां को साथ समय बिताने का मौका मिला, जो हमें रोजमर्रा की जिंदगी में आमतौर पर नहीं मिल पाता. यह मेरे लिए बहुत खास अनुभव है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी. मेरी मां के लिए भी यह उनका पहला रियलिटी शो है.”
फेक गर्ल का मिला तान्या मित्तल को टैग
बिग बॉस 19 के टॉप 5 में रही एक्ट्रेस तान्या मित्तल मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर खास लोकप्रियता हासिल की और 'बिग बॉस 19' में टॉप 5 में जगह बनाई. इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर उनके 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. तान्या मित्तल मॉडलिंग और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं. उन्होंने मिस टूरिज्म एशिया 2018 का खिताब जीता और लेबनान में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया. तान्या के परिवार की बात करें तो उनके पिता, रवि मित्तल, नोएडा में रियल एस्टेट के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनकी मां, सुनीता मित्तल, एक होममेकर हैं. भाई, अमृतेश मित्तल, पिता के बिजनेस में उनका साथ देते हैं. परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य उनके 88 वर्षीय दादा, राजेंद्र प्रसाद हैं. 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल को 'फेक गर्ल' का टैग दिया गया. शो में अशनूर कौर और अन्य कंटेस्टेंट्स पर कई बार टिप्पणियों के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
ये भी पढे़ं- मां बनने के बाद एक्ट्रेसेज को क्यों नहीं मिलता काम? एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बताया क्यों कतराते हैं मेकर्स