बच्चे को गोद में लिए दिखे हर्ष लिम्बाचिया, भरी भीड़ में भारती सिंह ने किया कुछ ऐसा की फिर देखते ही रह गए पैपराजी

भारती सिंह बच्चे और पति के साथ स्पॉट हुई हैं. इसी बीच जब पैपराजी बच्चे को देखने के लिए कहते हैं तो भारती कहती हैं कि बच्चे को बाद में दिखाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
बच्चे को गोद में लिए दिखे हर्ष लिम्बाचिया
नई दिल्ली:

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं. हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. भारती सिंह की इस खुशखबरी ने फैंस का दिल जीत लिया है. उनके चाहने वाले उन्हें बार-बार बधाई दे रहे हैं. वहीं अब वे पति हर्ष लिम्बाचिया और बच्चे के साथ स्पॉट हुई हैं. जिन्हें देख पैपराजी की लंबी लाइन लग गई है. कोई अपने आप को मामा बुलाता नजर आ रहा है तो कोई चाचा. इसी बीच भारती कुछ ऐसा कर देती हैं जिस्से सभी का ध्यान उनकी ओर चला जाता है. 

बच्चे को लेकर साथ में स्पॉट हुए भारती हर्ष  
हाल ही में भारती सिंह बच्चे और पति के साथ स्पॉट हुई हैं. इसी बीच जब पैपराजी बच्चे को देखने के लिए कहते हैं तो भारती कहती हैं कि बच्चे को बाद में दिखाएंगे. इसी बीच भारती देखती हैं की हर्ष का मास्क गिरने लगता है और वे कंफर्टेबल नहीं होते हैं तो भारती सबसे पहले हर्ष का मास्क ठीक करने लगती हैं. 

फैंस ने की जमकर तारीफ
हर्ष को लेकर भारती की इस केयर को देख सामने खड़े पैपराजी भी जमकर तारीफ करते हैं. वीडियो में वे कहते हैं कि दिल जीत लिया आपने भारती जी. तो दूसरे कहते हैं क्या बात है भारती जी. बता दें की वीडियो देख फैंस भी भारती की जमकर सराहना करते दिखाई दे रहे हैं.

Featured Video Of The Day
UP Elections 2027: Akhilesh का बड़ा इशारा, SP-BSP गठबंधन फिर? 2027 UP चुनाव में Yogi को डबल चैलेंज