बॉलीवुड का कोई अरबपति नहीं, टीवी का ‘राम’ बना राजपाल यादव की ढाल, फैंस बोले- अब संकट टल जाएगा

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. सालों पुराने चेक बाउंस केस ने अब गंभीर कानूनी रूप ले लिया, जिसके चलते अभिनेता को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुरमीत चौधरी राजपाल यादव की मदद के लिए आए आगे

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. सालों पुराने चेक बाउंस केस ने अब गंभीर कानूनी रूप ले लिया, जिसके चलते अभिनेता को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा. एक समय लोगों को हंसाने वाले राजपाल आज खुद दर्द और असहायता से जूझते नजर आए. जेल में आत्मसमर्पण से पहले राजपाल यादव भावुक हो गए थे. उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि इस हालात में उनके पास कोई आसान रास्ता नहीं बचा है और इस संघर्ष से उन्हें अकेले ही गुजरना होगा. इस खबर ने पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया.

टीवी के ‘राम' बने संकट में सहारा

जहां लोग उम्मीद कर रहे थे कि कोई बड़ा फिल्मी अरबपति आगे आएगा, वहीं मदद का हाथ बढ़ाया टीवी जगत के लोकप्रिय अभिनेता गुरमीत चौधरी ने, जिन्हें दर्शक ‘राम' के किरदार से पहचानते हैं. गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए राजपाल यादव के लिए समर्थन जताया.

उन्होंने लिखा कि इतने सीनियर और प्रतिभाशाली कलाकार को इस तरह मुश्किल में देखना बेहद तकलीफदेह है. गुरमीत ने साफ कहा कि एक कलाकार और इंसान होने के नाते वे हर संभव तरीके से राजपाल यादव की मदद करेंगे. साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि इस कठिन समय में सब मिलकर इंसानियत दिखाएं, क्योंकि इंडस्ट्री सिर्फ काम की जगह नहीं बल्कि एक परिवार है.

Advertisement

सोनू सूद पहले ही बढ़ा चुके हैं मदद का हाथ

इससे पहले सोनू सूद भी राजपाल यादव के सपोर्ट में सामने आए थे. सोनू ने कहा था कि राजपाल जैसे कलाकारों ने दशकों तक दर्शकों को खुशी दी है, लेकिन कई बार जिंदगी टैलेंट से नहीं, हालात से हार जाती है. उन्होंने राजपाल यादव को अपनी फिल्म में काम देने का ऑफर भी दिया, जिससे एक्टर की वापसी की उम्मीद जगी है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की पत्नी की 7 तस्वीरें, 22 साल से कॉमेडियन का हर मुश्किल में दे रहीं साथ

Advertisement

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

यह कानूनी मामला करीब 2010 से जुड़ा बताया जाता है, जब राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव ने फिल्म ‘अता पता लपाता' के निर्माण के लिए भारी रकम उधार ली थी. वक्त के साथ ब्याज और भुगतान न होने के कारण यह रकम कई गुना बढ़ गई. जब बार-बार चेक बाउंस होने लगे, तो मामला अदालत तक पहुंच गया और अब इसका नतीजा जेल तक जा पहुंचा. राजपाल यादव के समर्थन में जिस तरह कलाकार सामने आ रहे हैं, उससे फैंस को उम्मीद है कि यह संकट जल्द खत्म होगा. सोशल मीडिया पर लोग लगातार लिख रहे हैं कि जिसने सालों तक लोगों को हंसाया, उसे इस हाल में अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए.
 

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 Exit Poll Results: बंगाल में पहली बार BJP बहुमत के करीब? Mamata Banerjee