Ram Kapoor के बार बार Kiss करने पर भड़कीं 22 साल छोटी श्रेया कालरा, पत्नी गौतमी कपूर ने वीडियो शेयर कर बताया कैसे हैं उनके पति

राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा के पति पर बार बार किस करने पर रिएक्शन दिया है और बताया है कि उनके हस्बैंड कैसे हैं.,  

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
गौतमी कपूर ने राम कपूर पर ठरकी कहने के इल्जाम पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते विवादों को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में हर नए टास्क के साथ रिश्ते बदलते नजर आ रहे हैं और कई कंटेस्टेंट खुलकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. अब इसी बीच कंटेस्टेंट 30 साल की श्रेया कालरा ने राम कपूर पर पर्सनल बाउंड्री लांघने का आरोप लगाया है. उन्होंने गुस्से में कहा कि अगर उनसे 52 वर्षीय राम कपूर ने दोबारा उन्हें किस करने की कोशिश की, तो वह उन्हें साफ शब्दों में मना कर देंगी और कहेंगी कि 'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते.' वहीं अब इस पर राम कपूर की पत्नी ने भी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उनके पति कैसे हैं. 

गौतमी कपूर ने बताया कैसे हैं पति राम कपूर 

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए गौतमी कपूर कहती हैं, मैंने फैसला किया था कि शो लॉकअप को लेकर मैं बात नहीं करूंगी. लेकिन पिछले 2-3 दिन देखकर मैं चुप नहीं रह पाई. तो इसलिए मैं अपने पति के सपोर्ट में आगे आई हूं. कई लोग अपनी राय दे रहे हैं कि वह ठरकी हैं. तो मैं उन्हें बताना चाहूंगी कि वह इस तरह के हैं. मैं उनका बचाव नहीं कर रही कि वो कैसे हैं. वह दिल वाले आदमी हैं और वह गेम शो के लिए गए हैं. जहां रियलिटी दिखानी है बिना किसी प्लान या स्टैटर्जी के. तो इसीलिए यह ऐसा हो रहा है. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, किसी इंसान को असल में जाने बिना ही उसके बारे में अंदाज़ा लगा लेना कितना आसान है! राम कपूर हमेशा बहुत दयालु और प्यार करने वाले रहे हैं. चाहे वो महिला हो या पुरुष! उन्होंने अनगिनत लोगों की मदद की है और हमें उन सबकी दुआएं मिली हैं, इसलिए यह मुश्किल समय भी गुजर जाएगा!
मैं आज और हमेशा उनके साथ खड़ी हूं. खेल को सिर्फ दिल से नहीं, बल्कि दिमाग से भी खेलें.

ये भी पढ़ें- सावन के महीने को बयां करता है 59 साल पुराना गाना, कानों में गूंजेगी लता मंगेशकर की आवाज, सॉन्ग में थी एक गलती!

Advertisement

राम कपूर और श्रेया कालरा का विवाद

दरअसल, यह पूरा मामला टीम लीडर चुनने के लिए हुए वोटिंग टास्क के बाद सामने आया. इस टास्क में शिवांगी जोशी को सबसे ज्यादा वोट मिले, जिसके बाद उन्हें टीम लीडर बनाया गया. वहीं, दूसरे सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली आकांक्षा चमोला को दूसरा टीम लीडर चुना गया. लेकिन इस वोटिंग के दौरान राम कपूर ने श्रेया का समर्थन नहीं किया, जिससे वह काफी नाराज हो गईं. वोटिंग खत्म होने के बाद श्रेया कालरा, शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से लॉकर रूम एरिया में बातचीत करती नजर आईं. इसी दौरान उन्होंने राम कपूर के व्यवहार को लेकर कई बातें कहीं. श्रेया ने कहा कि जब शिवांगी जोशी अपना टास्क कर रही थीं, तब राम कपूर उनके काफी करीब चले गए थे. इस पर हर्षद चोपड़ा ने उन्हें थोड़ा दूर रहने के लिए कहा. 

श्रेया कालरा ने राम कपूर के बारे में कही ये बात

श्रेया ने बताया कि इसके बाद राम कपूर ने 'सॉरी' भी कहा, लेकिन उन्हें उनका यह रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया. श्रेया ने बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि राम कपूर बातचीत करते समय लोगों के बहुत करीब आ जाते हैं. हर किसी को अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि किस हद तक किसी के करीब जाना सही है. इसके बाद श्रेया ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर करते हुए कहा कि अगर राम कपूर ने दोबारा उन्हें किस करने की कोशिश की, तो वह उनका मुंह पकड़कर कहेंगी, 'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते, इसलिए आप मुझे किस मत कीजिए.' यहीं नहीं, श्रेया ने आगे कहा, 'मैं तीन बार राम कपूर के लिए खड़ी रही, लेकिन उन्होंने मेरे समर्थन के लिए एक उंगली तक नहीं उठाई. मुझे उनकी सीनियरिटी पर शर्म आती है. ऐसे सीनियर्स पर मैं थूकती हूं.'

Advertisement

ये भी पढ़ें- गीता दत्त का वो 79 साल पुराना सदाबहार गाना, बनाया रातोंरात सुपरस्टार, लगातार 15 फिल्मों में दी आवाज

Featured Video Of The Day
छात्रों पर एके-47 चलाने की क्या आवश्यकता थी? सदन में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
Topics mentioned in this article
Gautami Kapoor
Ram Kapoor
Shreya Kalra
Lockupp 2
Tv News