पापा उत्तर प्रदेश पुलिस में थे अफसर, बेटा बना दूरदर्शन की महाभारत का द्रोणाचार्य, फिर भी क्यों कहलाया छोटे पर्दे का सबसे बड़ा विलेन

पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े अफसर थे. लेकिन बेटे को एक्टिंग ऐसा शौक लगा कि वो एक्टिंग में आया. दूरदर्शन की महाभारत में द्रोणाचार्य बना. फिर भी कहलाया दूरदर्शन का सबसे बड़ा विलेन. जानें क्या है वजह.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पापा पुलिस अफसर, और बेटा बना दूरदर्शन का सबसे बड़ा विलेन
नई दिल्ली:

90s के बच्चे आज भी जब 'अंधेरा कायम रहे' सुनते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ये एक ऐसी आवाज थी जो दूरदर्शन पर आती थी और बच्चों की घिग्घी बंध जाती थी. लेकिन उनके चेहरे पर उस समय मुस्कान दौड़ जाती थी जब उनका पसंदीदा सुपरहीरो शक्तिमान उससे टकराने के लिए आता था. हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन पर 1997 में शुरू हुए मुकेश खन्ना के सुपरहीरो सीरियल शक्तिमान की. जिसका खतरनाक विलेन तमराज किल्विष आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है. इस आइकॉनिक किरदार को जानदार बनाया था वेटरन एक्टर सुरेंद्र पाल ने. आइए जानते हैं आजकल क्या कर रहे हैं सुरेंद्र पाल. 

पापा पुलिस अफसर, बेटा एक्टर

25 सितंबर 1953 को लखनऊ में जन्मे सुरेंद्र पाल सिंह अब 72 साल के हो गए हैं. मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले सुरेंद्र पाल के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट थे. उन्होंने 1981 में फिल्म ‘शमा' से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन असली पहचान उन्हें बी.आर. चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य के रोल से मिली. 

रेडियो सिटी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में सुरेंद्र पाल ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की. सुरेंद्र पाल के 11 भाई बहन (पांच बहनें और छह भाई) हैं. वो भाइयों में सबसे छोटे हैं. उनके सभी भाई आर्मी, एयरफोर्स और पुलिस में बड़े पदों पर रहे. लेकिन उन्हें तो एक्टिंग करनी थी. सख्त मिजाज पिता होने के बावजूद उन्होंने अपने ख्वाब को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया और भाई-बहनों का उनको सपोर्ट भी मिला. 

टीवी से भोजपुरी सिनेमा तक

सुरेंद्र पाल ने 1984 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने खुदा गवाह, सहर और जोधा अकबर जैसी फिल्मों में काम किया. उन्होंने वो रहने वाली महलों की और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे धारावाहिकों में भी शानदार रोल किए हैं. एक्टिंग के अलावा उन्होंने 2007 में एक प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की थी. इस प्रोडक्शन कंपनी के तहत उन्होंने कई फिल्में बनाईं. 'भौजी के सिस्टर' उनकी कुछ फिल्मों से एक हैं.

Advertisement

टीवी का खलनायक

शक्तिमान से पहले वह महाभारत के द्रोणाचार्य के तौर पर खास पहचान हासिल कर चुके थे. गुरु द्रोण का किरदार उन्होंने जिस तरह से निभाया उसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. इसके अलावा चाणक्य में अमात्य राक्षस, विष्णु पुराण में गुरु शुक्राचार्य, देवों के देव... महादेव में प्रजापति दक्ष बी यादगार किरदार हैं. उन्होंने कई माइथोलॉजिकल सीरियल्स में पावरफुल किरदार निभाए. लेकिन शक्तिमान में तमराज किल्विष (और गुरु सर्वज्ञ) का ड्यूल रोल उनके करियर का सबसे यादगार अध्याय बन गया. काले चोगे में लिपटे, भयावह लुक और गहरी आवाज वाले किल्विष ने छोटे-बड़े सभी दर्शकों का दिल जीत लिया.

सुरेंद्र पाल की पर्सनल लाइफ

72 साल की उम्र में भी सुरेंद्र पाल फिट और एक्टिव नजर आते हैं. सुरेंद्र पाल की शादी 1996 में एक्ट्रेस बरखा शर्मा सिंह से हुई थी, जो 2002 में तलाक पर खत्म हो गई. उनके तीन बच्चे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में ईरान पर जमीनी हमला करेंगे Donald Trump? | Mic On Hai
Topics mentioned in this article