Lock Upp Season 2 Highlights: नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप: सच या सजा' का गेम हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. आज के एपिसोड में फराह खान की घर में एंट्री हो रही है. फिर जब फराह खान घर में आएंगी तो कुछ तो खास होगा ही. इसके साथ गेम का अगला पड़ाव भी आएगा जिसमें कुछ कंटेस्टेंट सिक्योर होंगे और कुछ को एट रिस्क में जाना पड़ेगा. लेकिन इस काम को फराह खान ही नहीं बल्कि घर के तीन सिक्योर सदस्य भी अंजाम देंगे. अब घर के ये तीन सिक्योर सदस्य कौन हैं और क्या होगा गेम?
'लॉक अप: सच या सजा' में सेफ हैं ये 3 कंटेस्टेंट
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि आकांक्षा चमोला, सुनीता आहूजा और हर्षद चोपड़ा तीनों सिक्योर हैं. इस तरह तीनों खुलकर गेम खेल रहे हैं और आज के एपिसोड में आपको इस बात की झलक मिल भी जाएगी.
कौन होगा सिक्योर और कौन एट रिस्क
'लॉक अप: सच या सजा' के प्रोमो में साफ देखने को मिल रहा है कि फराह खान घर में बम फोड़ने जा रही हैं. इस तरह तीनों सिक्योर कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला, सुनीता आहूजा और हर्षद चोपड़ा तय करेंगे कि कौन सिक्योर होगा और कौन एट रिस्क. तीनों कुछ इस तरह के फैसले ले रहे हैं कि फराह खान को वो पसंद आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: राम कपूर ने कहा 'प्यार है तो बेवफाई डील ब्रेकर नहीं', आकांक्षा चमोला का पलटवार 'फिजिकल रिलेशन गलती नहीं'
फराह खान ने राम कपूर को कहा बैकग्राउंड एक्टर
फराह खान ने शो में आते ही सबसे पहले राम कपूर पर निशाना साधा था. फराह खान ने कहा कि शो में एंट्री तो हीरो की तरह ली थी, लेकिन बैकग्राउंड एक्टर बनकर रह गए. यही नहीं, उन्होंने शिवांगी जोशी की भी अच्छे से क्लास लगाई. अब देखना यह है कि आज के एपिसोड में क्या धमाल होता है.