फराह खान की बात को ईगो पर ले गए राम कपूर, 'बैकग्राउंड' एक्टर कहने पर बुरी तरह भड़के, कहा- अभी निकालो

‘लॉक अप 2’ में राम कपूर और फराह खान के बीच चार्जशीट सेगमेंट के दौरान तीखी बहस देखने को मिली, जहां अभिनेता ने खुद को बदलने से साफ इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फराह खान से लॉक अप में भिड़े राम कपूर

‘लॉक अप 2' का नया सीजन अपने धमाकेदार ड्रामा, तीखी बहसों और कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते टकराव की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस बार शो में सबसे ज्यादा सुर्खियां अभिनेता राम कपूर और होस्ट फराह खान के बीच हुई बहस ने बटोरीं. ‘चार्जशीट' सेगमेंट के दौरान फराह खान ने राम कपूर के गेम और उनके रवैये पर खुलकर सवाल उठाए, लेकिन अभिनेता ने उनकी सलाह मानने से साफ इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, राम कपूर ने दो टूक कह दिया कि वह खुद को बदलने वाले नहीं हैं और अगर किसी को दिक्कत है तो उन्हें शो से बाहर निकाल दिया जाए.

दरअसल, इस बार शो के ‘चार्जशीट' सेगमेंट में अभिनेता राम कपूर और होस्ट फराह खान के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. फराह खान ने राम कपूर के गेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह हर शो में लीड रोल निभाते हैं, लेकिन ‘लॉक अप 2' में आने के बाद बैकग्राउंड एक्टर बनकर रह गए हैं. फराह की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि राम कपूर ने हाथ उठाकर उन्हें रोकने की कोशिश की. इस पर फराह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह शो में इस तरह के राम कपूर को नहीं देखना चाहतीं. हालांकि राम कपूर ने बेझिझक जवाब दिया कि उन्हें अपना व्यवहार मजाकिया लगता है और वह जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे.

फराह ने समझाने की कोशिश की कि ‘चार्जशीट' का मकसद प्रतियोगियों को उनकी कमियां बताकर बेहतर बनने का मौका देना है. उन्होंने कहा कि उनकी बातें राम कपूर की मदद कर सकती हैं. इस पर राम ने सिर्फ 'यस मैम' कहा, लेकिन अपने रवैये में बदलाव की कोई इच्छा नहीं दिखाई.

‘निकाल दो, मैं नहीं बदलूंगा' बोले राम कपूर

फराह खान ने आगे कहा कि राम कपूर शो में जरूरत से ज्यादा लेक्चर देते हैं और असल जिंदगी में वह ऐसे नहीं हैं. लेकिन राम कपूर ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, “तो निकाल दो, मैं नहीं बदलूंगा. मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा.” माहौल को हल्का करने के लिए फराह ने मजाक में कहा कि जो लोग नहीं बदलते, वे डायनासोर बन जाते हैं. इस पर भी राम कपूर ने हंसते हुए जवाब दिया, "मैं डायनासोर बन जाऊंगा".

Advertisement

फराह ने आखिर में यह भी कहा कि वह सिर्फ शो की होस्ट नहीं, बल्कि उनकी दोस्त और शुभचिंतक के तौर पर उन्हें सलाह दे रही हैं. इसके बावजूद राम कपूर अपनी बात पर अड़े रहे और बोले, "जैसा हूं, वैसा ही हूं". आखिरकार फराह ने बातचीत खत्म करते हुए कहा कि राम कपूर की चार्जशीट का नाम 'जिद्दी' होना चाहिए था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन की रामायण के ‘राम' ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा के भी बड़े स्टार थे अरुण गोविल, इन 5 फिल्मों ने बनाया था सुपरस्टार

बाद में घर के सदस्यों आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा और सुनीता आहूजा को यह तय करना था कि कौन-से कंटेस्टेंट सुरक्षित रहेंगे. तीनों ने राम कपूर को सेफ घोषित किया. हालांकि राम कपूर को तब भी लगा कि वह खतरे में हैं. इस पर फराह ने तंज कसते हुए कहा, "थोड़ी बेहतर एक्टिंग तो करो". यहां तक कि हर्षद चोपड़ा ने इशारे से उन्हें सुरक्षित होने का संकेत भी दिया, लेकिन राम कपूर फराह के साथ हुई बहस पर अपनी सफाई देते रहे. 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी का बही खाता आया सामने!
Topics mentioned in this article
Lock Upp 2
Farah Khan
Ram Kapoor
TV
Entertainment