Bidaai की 'रागिनी' ने कभी सांवली रंगत को लेकर झेली थी रिजेक्शन, 18 साल बाद देख फैंस हैरान, बोले- उम्र से 15 साल पीछे

हालिया वीडियो में उनका लुक देख आप शॉक्ड रह जाएंगे. उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है. ऐसा बदलाव जो सच में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
20 साल में सिर से पांव तक बदल गईं टीवी की ये फेवरेट एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

टीवी के पॉपुलर शो विदाई की रागिनी तो आपको याद ही होगी. भोली-भाली और सांवरी सी वह लड़की जिसने अपने अभिनय से देश भर के दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस रोल को निभाने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान ने इस शो के बाद कई और शोज भी किए. हालांकि बीते कई सालों से वो पर्दे से दूर हैं. लेकिन पारुल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उनके हालिया वीडियो में उनका लुक देख आप शॉक्ड रह जाएंगे. उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है. ऐसा बदलाव जो सच में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पारुल का लेटेस्ट वीडियो

पारुल ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अपनी जर्नी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे 20 सालों में उन्होंने ढेरों रिजेक्शन्स झेले. लोग उनके रंग की वजह से उन्हें लीड रोल में कास्ट करने से कतराते थे. लेकिन जो भी शोज उन्होंने किए उन्हें खूब पसंद किया गया. साल 2007 में आया शो विदाई आज भी लोगों के जेहन में ताजा है. इसके अलावा उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है, कहीं तो होगा, अमृत मंथन, पुनर्विवाह: एक नई उम्मीद, मेरी आशिकी तुमसे ही और धर्म योद्धा गरुड़ जैसे शोज भी किए.

20 साल बाद हुई इतनी चेंज

20 साल बाद टीवी की रागिनी उर्फ पारुल चौहान इतनी बदल चुकी हैं कि आप उन्हें देख पहचान ही नहीं पाएंगे और एक बार को तो आपको झटका लगेगा. पारुल के लेटेस्ट वीडियो में वह डेनिम की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. वह पहले से कहीं ज्यादा फिट और खूबसूरत दिख रही हैं. उनके बालों से लेकर लुक तक सब बदला-बदला है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- असल में था गब्बर सिंह डाकू, पुलिस वालों की काट देता था नाक और कान, जानें शोले से जुड़े मजेदार फैक्ट्स

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वायरल वीडियो को देख लोग उनके लुक ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप आज भी मेरी फेवरेट हैं. दूसरे ने लिखा, आपका ये लुक देख मैं हैरान हूं. तीसरे ने लिखा, ‘ये कैसे हुआ? आप रागिनी ही हैं न?'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | CM Suvendu Adhikari के फैसले से बौखलाए कट्टरपंथी! Mamata की पार्टी में क्या हो रहा?