7.2 IMDb रेटिंग वाली इस A-रेटेड हॉरर फिल्म का क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश, 3 रातों की एक चुनौती और फिर जो हुआ, कोई सोच भी नहीं सकता

अगर आपको हॉरर और सस्पेंस पसंद है, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. आखिरी 20 मिनट में जो होगा, वह आपकी सारी भविष्यवाणियां गलत साबित कर देगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सस्पेंस से भरी ये हॉरर ड्रामा फिल्म घूमा देगी दिमाग

ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के दौर में मनोरंजन का सबसे बेहतरीन प्लेटफार्म बन गया है. पर हर वीक नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हैं. आज हम ऐसी ही सस्पेंस से भरपूर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो आपको डराती है, सोचने पर मजबूर करती है और जिसमें कलाकारों की एक्टिंग देख आप तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. फिल्म का क्लाइमैक्स इतना तगड़ा है कि आप बिना इसे पूरा देखे उठ ही नहीं पाएंगे. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो तेलुगु हॉरर फिल्म 'ईशा' है. आइएमडीबी पर इसकी रेटिंग 7.2 है.  

दिसंबर 2025 में फिल्म की रिलीज के वक्त इसे लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. बाद में यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई. लेकिन अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग छह-सात महीने बाद, यह 'A-रेटेड' हॉरर थ्रिलर फिल्म फिर से चर्चा में है, क्योंकि JioHotstar ने इसका हिंदी वर्जन स्ट्रीम करना शुरू कर दिया है. अब ये फिल्म खूब तहलका मचा रही है. इसकी कहानी आपका दिमाग हिला देगी.

क्या है फिल्म की कहानी

'ईशा' चार दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है, जो देश में नकली धर्मगुरुओं का पर्दाफाश करने का फैसला करते हैं और आधी देव (बबलू पृथ्वीराज) को अपना निशाना बनाते हैं. जब वे उससे मिलते हैं, तो आधी उस ग्रुप को एक भूतिया घर में तीन रातें बिताने और यह साबित करने की चुनौती देता है कि बुरी आत्माओं का कोई अस्तित्व नहीं है.

ग्रुप चुनौती स्वीकार कर लेता है, लेकिन उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं होता कि वे किस मुसीबत में पड़ने वाले हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा और इस फिल्म को देखते हुए आप बिल्कुल भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि आखिर में ऐसा कुछ होगा. फिल्म में गजब का सस्पेंस है, जो आपको आखिर तक बांधे रखेगा.

कौन-कौन हैं फिल्म के लीड एक्टर्स?

श्रीनिवास मन्ने के निर्देशन में बनी 'ईशा' में हेबाह पटेल मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में अदित अरुण, अखिल राज, सिरी हनुमंत और पृथ्वीराज भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसे के.एल. दामोदर प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है और इसका संगीत आर.आर. ध्रुवन ने दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ की 7 रेयर बचपन की तस्वीरें, चौथी फोटो में दिखेगा कश्मीरी पिता संग प्यारा बॉन्ड

Featured Video Of The Day
पहले सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी की हत्या, फिर पुलिसवाले ने खुद को मारी गोली
Topics mentioned in this article
OTT
Entertainment
Bollywood
Horror