दूरदर्शन के इस शो की शक्तिमान से ज्यादा थी रेटिंग, सिर्फ 40 एपिसोड से घर-घर की पहचान हो गए थे खोपड़ी, कादिरभाई और घंशू भिखारी

आज के ओटीटी दौर में भले ही मनोरंजन के अनगिनत विकल्प हों, लेकिन दूरदर्शन का मशहूर शो ‘नुक्कड़’ आज भी लोगों की यादों में बसा है. सिर्फ 40 एपिसोड वाले इस धारावाहिक को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली, जो ‘शक्तिमान’ की 8.1 रेटिंग से भी ज्यादा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन का फेमस शो था नुक्कड़

आज के दौर में मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया जैसे अनगिनत विकल्प मौजूद हैं. लोग अपनी पसंद के हिसाब से कभी भी फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब पूरे परिवार का मनोरंजन सिर्फ दूरदर्शन के भरोसे होता था. उस दौर में किसी भी लोकप्रिय शो के प्रसारण का लोग पूरे हफ्ते इंतजार करते थे. 1980 और 90 के दशक में दूरदर्शन ने कई ऐसे यादगार धारावाहिक दिए, जो आज भी लोगों की यादों में बसे हुए हैं. इन्हीं में से एक था ‘नुक्कड़', जिसने आम लोगों की जिंदगी को बेहद सादगी और वास्तविकता के साथ पर्दे पर उतारा. दिलचस्प बात यह है कि IMDb पर इस शो को 8.4 की रेटिंग मिली है, जो ‘शक्तिमान' की 8.1 रेटिंग से भी अधिक है.

लोगों के दिलों में बस गया था ‘नुक्कड़'

साल 1986-87 में दूरदर्शन पर प्रसारित ‘नुक्कड़' का निर्देशन कुंदन शाह और सईद अख्तर मिर्जा ने किया था, जबकि इसकी कहानी प्रभोद जोशी और अनिल चौधरी ने लिखी थी. यह धारावाहिक किसी महल या बड़े परिवार की कहानी नहीं, बल्कि एक मोहल्ले और वहां रहने वाले आम लोगों के संघर्ष, दोस्ती, खुशियों और परेशानियों को बेहद सादगी से दिखाता था. यही वजह थी कि दर्शकों ने खुद को इन किरदारों से जुड़ा हुआ महसूस किया. शो का हर एपिसोड समाज का एक नया पहलू सामने लाता था और इसी ने इसे दूरदर्शन के सबसे यादगार धारावाहिकों में शामिल कर दिया.

सिर्फ 40 एपिसोड में बन गया कल्ट क्लासिक

‘नुक्कड़' के पहले सीजन में कुल 40 एपिसोड बनाए गए थे, लेकिन इतनी कम संख्या के बावजूद इस शो ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. इसमें दिलीप धवन (गुरु), रमा विज (टीचरजी), श्रीचंद मखीजा (चौरसिया पानवाला), पवन मल्होत्रा (हरि), अजय वाधवकर (गणपत हवलदार), सुरेश भागवत (घंशू भिखारी), समीर खाखर (खोपड़ी) और अवतार गिल (कादिरभाई) जैसे कलाकारों ने अपनी दमदार अदाकारी से किरदारों को अमर बना दिया.

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित का 31 साल पुराना ये पॉपुलर गाना, नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली की है कॉपी, एक्ट्रेस को मिला था डांसिंग क्वीन का दर्जा

Advertisement

खासकर खोपड़ी, कादिरभाई, गणपत हवलदार और घंशू भिखारी जैसे किरदार घर-घर में मशहूर हो गए. दर्शकों की जबरदस्त मांग को देखते हुए साल 1993 में इसका सीक्वल ‘नया नुक्कड़' भी बनाया गया. आज भी जब दूरदर्शन के सबसे बेहतरीन धारावाहिकों की बात होती है, तो ‘नुक्कड़' का नाम सबसे पहले लिया जाता है और इसकी लोकप्रियता नई पीढ़ी तक पहुंच रही है.

Featured Video Of The Day
सोनम रघुवंशी के लिए आई राहतभरी खबर, जमानत रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Topics mentioned in this article
TV
Doordarshan
Entertainment