दूरदर्शन की रामायण आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है. वहीं रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की रामायणम् के ट्रेलर के रिलीज की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें AI के जरिए रामानंद सागर की रामायण के किरदार अब कैसे नजर आते हैं. इसकी झलक दिखाई गई है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में 1987 की रामानंद सागर की ऐतिहासिक रामायण के कलाकारों को एआई से बनाया गया है. साथ ही उनके कैरेक्टर के साथ उनके ताजा लुक को भी दिखाया गया है. ताकि आप समझ सकें कि कौन सा किरदार कौन का कलाकार था और वो अब कैसा दिखता है. हालांकि इस वीडियो में सारे कैरेक्टर्स नहीं दिखाए गए हैं.
1987 बनाम 2026
वायरल AI वीडियो में कई एक्टर और उनके कैरेक्टर दिखाए गए हैं. जिसमें भगवान राम भी एक हैं. 1987 की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का अमर किरदार निभाया था. इस वीडियो में आपको दीपिका चिखलिया भी नजर आएंगी. खास बात ये है कि माता सीता के गेटअप वाली दीपिका के साथ वीडियो में मॉर्डन लुक वाली दीपिका चिखलिया दिखाई गई हैं. राम सीता के बेटे बने लव कुश भी आपको याद ही होंगे. दोनों के बचपन की इमेज के साथ उनका ताजा लुक भी दिखाया गया है. जिसमें स्वप्निल जोशी लव और मयूरेश कुश बने दिख रहे हैं. वीडियो में राज शेखर को जामवंत, रेणु धारीवाल को शूर्पणखा और सुनील वर्मा को जटायु के किरदार में दिखाया गया है. आपने रामायण में बार बार ये तीन कैरेक्टर देखे होंगे. लेकिन स्क्रीन पर उन्हें पहचान पाना तकरीबन नामुमकिन था. इसलिए इस वीडियो में आप उनके ऑरिजनल लुक को देख सकते हैं.
1987 की रामायण के कलाकार आज कहां हैं?
अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी. वो मेरठ से सांसद हैं और जल्द आने वाली फिल्म रामायण में राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे. दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाने के बाद राजनीति में कदम रखा. वो आज भी टीवी और रीजनल फिल्मों में एक्टिव हैं. सुनील लहरी ने लक्ष्मण का यादगार किरदार निभाया था. अब ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर हैं. वो अपने फार्महाउस पर ऑर्गेनिक खेती करते हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं.
वहीं रावण का दमदार किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का अक्टूबर 2021 में निधन हो गया था. इसके अलावा हनुमान के रूप में अमर पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता और पहलवान दारा सिंह भी जुलाई 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं.