दीया और बाती हम के सूरज राठी का 13 साल में बदला लुक, जिसे देख संध्या बींदणी भी रह जाएंगी हैरान, फैंस तो कहेंगे- क्या आप वही हैं

दीया और बाती हम सीरियल में सूरज का किरदार निभाने वाले अनद राशिद इंडस्ट्री छोड़ चुके हैं. अब उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दीया और बाती हम के सूरज सा का बदला 13 साल में लुक
नई दिल्ली:

दीया और बाती हम सीरियल तो आपको याद ही होगा. इस शो में एक पति और पत्नी की कहानी दिखाई गई थी जो अपनी पत्नी को ऑफिसर बनाने के लिए अपने परिवार से उसके लिए सबसे लड़ता है. पत्नी के ऑफिसर बनने के बाद वो हर जगह उसका नाम रोशन करती है. ये एक प्यारी सी कहानी दिखाई गई थी. जिसमें सूरज का किरदार अनस राशिद ने निभाया था. अनस ने सूरज बनकर फैंस का दिल जीत लिया था. वो कहीं भी जाते हैं तो आज भी लोग उन्हें सूरज ही कहते हैं. अनस ने अब एक्टिंग छोड़ दी है. वो अपने होमटाउन में फैमिली के साथ रह रहे हैं.

अनस की फोटो हुई वायरल

अनस ने अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर की थीं. जिसमें वो उन्हें प्यार करते नजर आ रहे हैं.  इन फोटोज में अनस को पहचान पाना बहुत मुश्किल है. वो स्माइल करते हुए प्यारे लग रहे हैं. अनस की फोटोज देखकर फैंस को सूरज की याद आ जाती है. वो उनकी फोटोज पर कमेंट करना नहीं भूलते हैं. एक यूजर ने लिखा- अनस राशिद प्लीज अपने आने वाले सीरियल को लेकर अपडेट दीजिए. एक यूजर ने लिखा- बच्चे बहुत प्यारे होते हैं. बच्चे जिज्ञासु होते हैं और उन चीज़ों के बारे में सवाल पूछते हैं जो उन्हें होशियार बनाती हैं. आंटी, आप दोनों को प्यार चाहिए. एक ने लिखा- बहुत अच्छे सूरज सा. एक ने लिखा- लवली फोटोज अनस जी.

एक्टिंग छोड़ अब ये काम करने लगे संध्या बींदणी के सूरज राठी 

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछले पांच साल से इंडस्ट्री से गायब हैं. अनस को नेचर से बहुत प्यार है इस वजह से वो फार्मिंग करते हैं और अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय करते हैं. लॉकडाउन के दौरान उन्होंने फार्मिंग करते हुए अपनी फोटो भी शेयर की थी. फैंस को अनस के कमबैक का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि अभी तक उन्होंने अपने प्रोजेक्ट को लेकर फैंस को कोई जानकारी नहीं दी है.

Advertisement

Bad Newz Review: बैड न्यूज है Tripti Dimri, Vicky Kaushal और Ammy Virk की Film

Featured Video Of The Day
करगिल में सेना की गाड़ी 600 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 जवान शहीद
Topics mentioned in this article
Diya Aur Baati Hum
Anas Rashid
Sooraj Rathi
Sandhya Sooraj

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं