Advertisement

पार्क में अनारकली सूट पहने यूं इतराती नजर आईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैन्स ने कहा- सबसे खूबसूरत लड़की...Video

इस वीडियो में दिव्यांका ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली पैटर्न सूट पहने हुए किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. 

Advertisement
Read Time: 12 mins
दिव्यांका त्रिपाठी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टेलीविजन इंडस्ट्री की वन ऑफ़ द मोस्ट टैलेंटेड एंड  ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का नाम टॉप पर आता है. अपने शानदार एक्टिंग स्किल्स से दिव्यांका ने टेली इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है. खूबसूरती के साथ-साथ दिव्यांका त्रिपाठी को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे फैशनेबल अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है. दिव्यांका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक बार फिर दिव्यांका अपनी अदाओं से फैंस को घायल करती हुई नजर आ रही हैं. 

Advertisement

अपनी प्यारी सी मुस्कुराहट, मासूम चेहरे और खूबसूरती से दिव्यांका त्रिपाठी किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं. इस वीडियो में दिव्यांका ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली पैटर्न सूट पहने हुए किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं.  वीडियो की शुरुआत जालीदार दुपट्टे से होती है, लेकिन जैसे ही दुपट्टा हटता है दिव्यांका की खूबसूरती और दिलकश अदाओं पर जाकर फैंस का दिल अटक जाता है. वीडियो में दिव्यांका मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं. कभी दीवा बच्चों की तरह झूमती हुई दिखाई दे रही हैं, तो कभी अपनी जुल्फों के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं.

Advertisement

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन भी लिखा है. वे लिखती हैं, 'Swirled around the World'. वैसे भी सोशल मीडिया पर दिव्यांका की खूबसूरती का जलवा बिखरे और उसकी तारीफ ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है. वीडियो में दिव्यांका की खूबसूरत और दिलकश अदाओं पर फैंस फिदा हो गए हैं. कमेंट बॉक्स दिव्यांका की तारीफों से भरा हुआ नजर आ रहा है. फैंस दीवा को गॉर्जियस, ब्यूटीफुल और ब्यूटी क्वीन कहकर बुला रहे हैं. वहीं एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो', तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, 'धरती पर सफेद फूल नजर आ रहा है'.

Advertisement

ये भी देखें: शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, दिशा पटानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स

Featured Video Of The Day
Lok Sabha Election 2024 | पूरा भरोसा है कि 400 पार जाएंगे : NDTV से Rajnath Singh | BJP | EXCLUSIVE

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: