दिव्यांका त्रिपाठी हुईं किडनैप, जानें किसने की किडनैपिंग, एक्ट्रेस ने खुद शेयर की पूरी वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक वीडियो फैंस का फेवरेट बना हुआ है. दिव्यांका ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति विवेक दहिया उनके किडनैपर बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
दिव्यांका त्रिपाठी हुईं किडनैप
नई दिल्ली:

टेलीविजन इंडस्ट्री में बहू के किरदार से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी  (Divyanka Tripathi) आज हर किसी के दिलों में राज करती हैं. आज भी लोग उन्हें ईशी मां के नाम से जानते हैं. वैसे तो सोशल मीडिया पर दिव्यांका की खूबसूरत तस्वीरें फैंस का दिल जीत ही लेती हैं, लेकिन उनके क्यूट और एंटरटेनिंग वीडियोज़ भी फैंस को अपना दीवाना बना लेते हैं. दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया का एक ऐसा ही क्यूट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पति विवेक बनें दिव्यांका के किडनैपर

इन दिनों सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो फैंस का फेवरेट बना हुआ है. दिव्यांका ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति विवेक दहिया उनके किडनैपर बन गए हैं. जी हां, सही सुना आपने.अपनी ही पत्नी को विवेक दहिया ने किडनैप कर लिया है. दरअसल दिव्यांका ने एक ऐसा एंटरटेनिंग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो खुद की किडनैपिंग दिखा रही हैं. इस वीडियो में दिव्यांका कैमरे के सामने आती हैं और ऊपर लिखा हुआ नजर आता है 'चीखना मत नहीं तो मैं तुम्हें किडनैप कर लूंगा'. ये देखकर दिव्यांका डर जाती हैं और अपने दोनों हाथ ऊपर कर लेती हैं. उसके बाद विवेक दहिया की तस्वीर दिखाई देती है और उसमें किडनैपर लिखा हुआ होता है. ये देखकर दिव्यांका बेहद खुशी से चीखती हुई नजर आती हैं. जाहिर है जिनके साथ वो उम्र भर के लिए प्यार से कैद हो गई हैं उनके साथ किडनैप होना किसी एक्साइटमेंट से कम नहीं होगा.

Advertisement

विवेक को किया मिस, लिखा जल्दी वापस आओ और ये करो

अपनी खूबसूरत अदाओं और दिलकश तस्वीरों से दिव्यांका त्रिपाठी  वैसे ही फैंस की फेवरेट बन चुकी हैं. ऐसे में उनका क्यूट अंदाज़ तो जैसे फैंस को घायल ही कर देता है. इस वीडियो में दिव्यांका का क्यूट अंदाज को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं दिव्यांका ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'जल्दी आ जाओ' जाहिर है इस कैप्शन को देखकर समझा जा सकता है कि दिव्यांका अपने हस्बैंड विवेक को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं. उनके इस वीडियो पर फैंस के क्यूट कमेंट्स आ रहे हैं. दिव्यांका एक फैन ने लिखा कि, 'आप तो उनकी ही हो फिर किडनैपिंग क्यों', इसके अलावा उनके कई फैंस ने इस वीडियो को एडोरेबल और क्यूट बताया है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Top 100 News June 17: Iran Israel War Latest | Ahmedabad Plane Crash | PM Modi Canada Visit |Weather