रिलेक्स मूड में टाइगर के साथ बैठी दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, एक्ट्रेस का ये वीडियो छूड़ा देगा अच्छे-अच्छों के पीसने

दिव्यांका त्रिपाठी अपने नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. जिसे देखकर अभिनेत्री के फैंस के भी डर के मारे पसीने छूट जाएंगे. अपने लेटेस्ट वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी
नई दिल्ली:

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी एक्टिंग के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स को फैंस भी खूब पसंद करते हैं. दिव्यांका त्रिपाठी अपने फैंस से रूबरू होने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. अब दिव्यांका त्रिपाठी अपने नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. जिसे देखकर अभिनेत्री के फैंस के भी डर के मारे पसीने छूट जाएंगे. अपने लेटेस्ट वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 

दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में वह पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि वह टाइगर के साथ बैठी हुई दिखाई दे रहे हैं. 

वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी ने टाइगर की पूंछ को पकड़ा हुआ है. वहीं टाइगर अपनी खूंखार गर्ज सुना रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस सहित सभी के डर के मारे पसीने छूट सकते हैं. उनका यह वीडियो खतरों के खिलाड़ी के सेट का है. सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. 

Advertisement

दिव्यांका त्रिपाठी के बहुत से फैंस ने कमेंट कर उनकी हिम्मत की तारीफ की. एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'शेर के साथ शेरनी'. वहीं दूसरे ने लिखा, 'शेर और शेरनी एक ही फ्रेम में'. दिव्यांका त्रिपाठी के बहुत से फैंस ने उन्हें धाकड़ गर्ल बताया है. इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ट्रंप बोल रहे थे ईरान ने दागी मिसाइल | Bharat Ki Baat Batata Hoon