दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट बंद, LPG की किल्लत से ठप पड़ा काम

Dipika Kakar sister in law Saba Ibrahim restaurant closed due to LPG shortage: दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने गैस की कमी और इंटीरियर बदलाव की वजह से अपने रेस्टोरेंट कुछ दिनों के लिए बंद कर दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुश्किल में दीपिका कक्कड़ की बहन, LPG किल्लत से रेस्तरां बंद
Social Media
नई दिल्ली:

Dipika Kakar sister in law Saba Ibrahim restaurant closed due to LPG shortage: दीपिका कक्कड़ की ननद और पॉपुलर यूट्यूबर सबा इब्राहिम एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई व्लॉग या फैमिली मोमेंट नहीं बल्कि उनका बड़ा बिजनेस फैसला है. मुंबई और दिल्ली में उन्होंने बड़े सपनों के साथ अपने रेस्टोरेंट शुरू किए थे, जिन्हें फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. लेकिन अब अचानक इन रेस्टोरेंट्स को बंद करने की खबर सामने आई है. सबा ने खुद अपने व्लॉग में इस फैसले के पीछे की कहानी बताई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. हालात ऐसे बन गए कि उन्हें ये कदम उठाना पड़ा.

गैस सिलेंडर की कमी ने बढ़ाई परेशानी

सबा इब्राहिम ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट बंद होने की सबसे बड़ी वजह गैस सिलेंडर की कमी है. उन्हें कमर्शियल गैस समय पर नहीं मिल पा रही थी, जिससे किचन का काम रुक-रुक कर चल रहा था. इस वजह से स्टाफ और सर्विस दोनों प्रभावित हो रहे थे. उन्होंने ये भी कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब गैस सप्लाई पर दिख रहा है, जिससे कई जगहों पर इसकी कमी हो गई है.

इंटीरियर में बदलाव भी जरूरी

सबा ने अपने व्लॉग में ये भी बताया कि रेस्टोरेंट के अंदर कुछ बदलाव करना जरूरी हो गया था. खासकर साफ-सफाई और चूहों जैसी समस्या से बचने के लिए इंटीरियर में सुधार करना जरूरी था. इसी कारण उन्होंने कुछ दिनों के लिए रेस्टोरेंट बंद करने का फैसला लिया ताकि सब कुछ सही तरीके से ठीक किया जा सके.

कितने दिन बंद रहेंगे रेस्टोरेंट

सबा के मुताबिक उनके रेस्टोरेंट करीब 15 से 20 दिनों तक बंद रहेंगे. हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस जारी रहेगी. यानी कस्टमर्स घर बैठे उनके फूड का मजा ले सकते हैं. ये फैसला बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है.

Advertisement

पति संभाल रहे पूरा काम

सबा ने बताया कि उनके पति खालिद नियाज इस पूरे बिजनेस को संभालते हैं. रेस्टोरेंट बंद होने से उन्हें आर्थिक नुकसान जरूर होगा, लेकिन मजबूरी में ये फैसला लेना पड़ा. साथ ही रेनोवेशन पर भी खर्च बढ़ेगा, जिससे जिम्मेदारी और बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी पुलिस अफसर बनने के लिए कैसे की रिसर्च? धुरंधर 2 एक्टर आदित्य उप्पल ने शेयर की बिहाइंड द सीन कहानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान-अमेरिका के बीच समुद्र में होगा महायुद्ध? | Donald Trump