दीपिका कक्कड़ की लीवर कैंसर की जंग जीतने के बाद बढ़ीं मुश्किलें, अब पेट में मिला सिस्ट

दीपिका कक्कड़ को लीवर कैंसर से उबरने के बाद पेट में सिस्ट की समस्या हो गई है. 20 फरवरी को अचानक पेट दर्द के बाद वो अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्हें सिस्ट के बारे में पता चला. अब उनकी एक सर्जरी होनी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली:

दीपिका कक्कड़ टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस की विनर रहीं हैं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी बीच एक बार फिर वह अपनी हेल्थ कंडीशन को लेकर चर्चा में हैं. लीवर कैंसर से उबरने बाद अब उन्हें पेट में सिस्ट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, डॉक्टर ने साफ किया कि ये कैंसर नहीं है फिर भी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए ये चिंता का विषय बना हुआ है. आइए आपको बताते हैं दीपिका की हेल्थ कंडीशन के बारे में.

क्या हुआ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को?

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब ब्लॉग में एक इंफॉर्मेशन शेयर की. उन्होंने बताया कि 20 फरवरी 2026 को अचानक दीपिका के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट किया तो पता चला कि एएफपी यानी कि Alpha-Fetoprotein का लेवल नॉर्मल 10 की तुलना में थोड़ा बढ़कर 12 हो गया है. इसके बाद आगे और जांच की गई, रिपोर्ट्स और स्कैन में नया ट्यूमर तो नहीं मिला, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि दीपिका के पेट में एक सिस्ट है, इसलिए डॉक्टर पूरी सतर्कता बरत रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ भूलीं जिंदगी का सबसे खास दिन, शोएब इब्राहिम के सामने बेटे रुहान ने कहा- शर्म करो दीपिका कक्कड़

सिस्ट को हटाने के लिए होगी दीपिका की सर्जरी

शोएब ने बताया कि दीपिका के पेट में जो सिस्ट है, उसे हटाने के लिए छोटी सर्जरी की जाएगी. इस प्रोसेस के दौरान 3 से 4 दिन दीपिका को अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता हैं. डॉक्टरों ने ये भी बताया कि सिस्ट रिमूव होने के बाद इम्यूनोथेरेपी दी जा सकती है, ताकि फ्यूचर में किसी भी खतरे को कम किया जा सके. बता दें कि दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से लीवर कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं, हालांकि दिसंबर 2025 में उनका पैट स्कैन पूरी तरह से नॉर्मल रहा. इसके बाद फैंस और उनकी फैमिली ने राहत की सांस जरूर ली, लेकिन सिस्ट के कारण दीपिका थोड़ी इमोशनल जरूर दिखीं. उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं है, उन्होंने पॉजिटिव सोच और हिम्मत बनाए रखने की बात भी अपने ब्लॉग में कहीं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ की सास ने कही ऐसी बात कि आंसू रोक नहीं पाई एक्ट्रेस, बहू-बेटे के रिश्ते पर बोली- मैंने ऐसा...

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Fuel Price Hike: ₹3 की भारी बढ़ोतरी के बाद आपके शहर में नया रेट? | CNG | Petrol
Topics mentioned in this article